Sports

Sarfaraz Khan vs SL: आखिरी समय तक पक्का नहीं था नाम, श्रीलंका में लिखी गई वापसी की स्क्रिप्ट, सरफराज खान की टीम इंडिया में कमबैक की इनसाइड स्टोरी

होमखेलक्रिकेट

आखिरी समय तक तय नहीं था नाम, सरफराज की टीम इंडिया में वापसी की इनसाइड स्टोरी

Last Updated:August 11, 2026, 09:01 IST

Sarfaraz Khan टीम इंडिया में वापसी कर गए. किसी ने कहा 17 किलो वजन कम करना काम आया. किसी ने उन्हें इंजर्ड साई सुदर्शन का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया. मगर कोई नहीं जानता कि सरफराज खान की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की असल कहानी श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से निकली.Amazon Prime DayTop Deals Insideआखिरी समय तक तय नहीं था नाम, सरफराज की टीम इंडिया में वापसी की इनसाइड स्टोरीZoomसरफराज खान और शुभमन गिल

कोलंबो: दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान की कमबैक की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. लोगों को लग सकता है कि रणजी ट्रॉफी में डबल सेंचुरी और 15-17 किलो वजन घटाने के बाद उन्हें श्रीलंका दौरे पर जगह मिली. मगर पिक्चर उतनी साफ नहीं जितनी नजर आ रही है.

दो प्लेयर्स से थी सरफराज की टक्करदरअसल, सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी सिर्फ उनकी मेहनत नहीं बल्कि लक पर भी निर्भर थी. आखिरकार दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की किस्मत रंग लाई. जब साई सुदर्शन तय समय तक दाहिने पैर के अंगूठे में लगी चोट से उबर नहीं पाए तो चयन समिति के पास उनकी जगह भरने के लिए तीन विकल्प थे. मौजूदा टीम में कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के अलावा रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद और सरफराज खान स्पिनर्स को खेलने में सबसे माहिर खिलाड़ी हैं.

जुरेल की कमजोरी से सरफराज पर भरोसा?ध्रुव जुरेल कुछ समय से स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं इसलिए यह तय नहीं है कि उत्तर प्रदेश के इस विकेटकीपर बैटर को 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में मौका मिलेगा. जुरेल पिछले महीने भारत ए टीम के कप्तान के रूप में श्रीलंका आए थे और उन्होंने दो ‘ए’ टेस्ट मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया था.

क्या सरफराज को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह?रविवार को खत्म हुए अभ्यास मैच में ऑफ-स्पिनर्स के सामने उनकी फिर से पोल खुल गई. ऐसे में सरफराज को पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है, उनके पास स्ट्रोक की बेहतर रेंज है, जिसमें पारंपरिक और रिवर्स स्वीप भी शामिल हैं.

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 11, 2026, 09:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj