Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

होमखेलक्रिकेट

DPL में सार्थक रंजन का तांडव, 4 मैच में 4 फिफ्टी, गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

Last Updated:August 12, 2026, 09:29 IST

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है.Amazon Prime DayTop Deals InsideDPL में सार्थक रंजन का तांडव, 4 मैच में 4 फिफ्टी, गेंदबाजों के छुड़ाए पसीनेZoomसार्थक रंजन ने डीपीएल 2026 में लगाई चौथी फिफ्टी

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर धूम मचा रहे हैं. सार्थक अभी दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं. वह इस टीम के कप्तान भी हैं. डीपीएल 2026 में सार्थक ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ अपने चौथे मैच में 30 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी से नॉर्थ दिल्ली ने 8 विकेट से जीत हासिल की. टूर्नामेंट में सार्थक की ये चौथी फिफ्टी थी.

सार्थक इस सीजन नॉर्थ दिल्ली के लिए खेलते हुए 4 मैचों में 280 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का है. सार्थक के तूफानी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 64, 95, 65 और 57 रनों की पारियां खेली है. यही कारण है कि उनकी टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खड़ी है.

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ जमकर गरजा सार्थक का बल्ला

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो सार्थक रंजन ने अपने 57 रनों की पारी में 190 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्का भी जड़ा. सार्थक इस दमदार बल्लेबाजी से नॉर्थ दिल्ली ने 147 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में ही पूरा कर लिया. इस तरह नॉर्थ दिल्ली की टीम ने सीजन के अपने 5 मैचों में से तीसरी जीत हासिल की. नॉर्थ दिल्ली को एक मैच में हार मिली है, जबकि एक नतीजा नहीं निकला था.

सार्थक अलावा नॉर्थ की तरफ से वैभव कंडपाल ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया. वैभव अपनी टीम के लिए 43 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए. वहीं, यश भाटिया ने भी 11 गेंद में 21 रनों का योगदान दिया. इससे पहले वेस्ट दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सोमबीर श्योकंद (34) , मयंक गुसाईं (42) और क्रिस यादव (31) की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर किसी तरह 146 रन के स्कोर तक पहुंची थी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 12, 2026, 09:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj