Entertainment

‘तुम जहां भी जाती हो’, सारा अली खान के बर्थडे पर रकुलप्रीत सिंह ने किया पोस्ट, इन सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

Last Updated:August 12, 2026, 18:48 IST

सारा अली खान ने मनाया जन्मदिन. करीना कपूर, रकुलप्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई. सारा जल्द ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी. बता दें सारा अली खान 12 अगस्त को 31 साल की हो गईं.Amazon Prime DayTop Deals Inside'तुम जहां भी जाती हो', सारा अली खान के बर्थडे पर रकुलप्रीत सिंह ने किया पोस्टZoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस और चुलबुली सारा अली खान बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर इंडस्ट्री के खास दोस्तों और परिवार के लोगों ने अभिनेत्री को बधाई दी. एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें सारा के साथ पिता सैफ अली खान, करीना कपूर, इब्राहिम नजर आ रहे हैं. करीना ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सारा डार्लिंग…और कद्दू की सब्जी और अब दही. तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे.”

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी अपनी को-स्टार सारा अली खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो सारा! तुम जहां भी जाती हो, वहां अपनी प्यारी और मजेदार वाइब्स से माहौल खुशनुमा कर देती हो. तुम्हारे साथ बिताई सारी हंसी-मजाक, मस्ती और क्रेजी मूमेंट्स के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. हमेशा ऐसी ही रहना और अपनी खुशियों से सबके चेहरे पर मुस्कान लाती रहना.”

31 साल की हो गईं सारासारा अली खान 12 अगस्त को 31 साल की हो गईं. अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर अपने परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों से जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं मिलीं. सारा जल्द ही आगामी सीरीज ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj