Rajasthan

“अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते…?” अलवर के जोधावास स्कूल में जर्जर भवन को लेकर भड़के छात्र

Last Updated:August 14, 2026, 12:25 IST

Alwar Jodhawas School Student Protest: अलवर के थानागाजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास में जर्जर भवन और छतों की टूटी पट्टियों से परेशान छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. हादसों के खतरे के बीच बच्चों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल भवन की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है.
 "अगर आपके बच्चे होते...", अलवर में जर्जर स्कूल भवन पर छात्रों का प्रदर्शनZoom“अगर आपके बच्चे होते, तो क्या ऐसी सुविधा देते?” अलवर में जर्जर स्कूल पर छात्रों का फूटा गुस्सा

Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास में जर्जर पड़े स्कूल भवन, टूटी पट्टियों और सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. हर पल हादसे के डर के साए में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों ने आक्रोशित होकर स्कूल के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों के सामने अपनी आवाज उठाई.

जानकारी के अनुसार, जोधावास स्थित इस सरकारी स्कूल के भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है. क्लासरूम की छतों से पट्टियां टूट-टूट कर गिर रही हैं और दीवारों में दरारें आ चुकी हैं. स्कूल परिसर में अब बैठने लायक कमरे भी सुरक्षित नहीं बचे हैं. जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर मासूम बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया.

अलवर के थानागाजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है. छतों की टूटी पट्टियां और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान छात्रों ने प्रशासन से सवाल पूछा कि “क्या वे अपने बच्चों को ऐसी जगह पढ़ाते? pic.twitter.com/Ac6y12qJl9

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj