Sports

Shubman Gill record: एक-दो नहीं पांच-पांच रिकॉर्ड… श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास

होमखेलक्रिकेट

एक-दो नहीं पूरे 5 रिकॉर्ड…श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में गिल रच सकते हैं इतिहास

Last Updated:August 14, 2026, 12:25 IST

Shubman Gill records in Sri Lanka: भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक-दो नहीं बल्कि पांच बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की दहलीज में हैं. गिल गॉल की स्पिन फ्रेंडली विकेट से निपटने के लिए खास तैयारी भी कर रहे है. अपने होम स्टेट पंजाब में भी उन्होंने लो बाउंस सतहों के लिए खास ड्रिलिंग की थी. चलिए आपको उन पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें गिल तोड़ सकते हैं.एक-दो नहीं पूरे 5 रिकॉर्ड...श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में गिल रच सकते हैं इतिहासZoomश्रीलंका में शुभमन गिल की नजरों में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स?

गॉल: कल से भारत-श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा. गॉल में होने वाले पहले मैच में टीम इंडिया के सामने सिर्फ स्पिन ही नहीं बल्कि रिवर्स स्विंग से निपटना भी एक बड़ी चुनौती होगी. भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में रेड बॉल फॉर्मेट खेलने आए हैं. बतौर कप्तान भी यह उनका पहला श्रीलंका दौरा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज में 26 साल के टैलेंटेड बल्लेबाज के सामने न सिर्फ भारत को जीत दिलाने की चुनौती होगी बल्कि ये पांच बड़े रिकॉर्ड भी निशाने पर होंगे.

बतौर कप्तान किसी भारतीय का बेस्ट स्कोरमहान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1997 के श्रीलंका दौरे पर जब दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, तब पहले टेस्ट की पहली पारी में 143 रन बनाए थे. कोलंबो में खेले गए उस मैच में सचिन ने 247 गेंदों का सामना करते हुए 20 बाउंड्री जमाई थी. आज भी श्रीलंका में किसी भारतीय कप्तान का ये सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड है. गिल के पास इस स्कोर को पछाड़ने का सुनहरा मौका है.

श्रीलंका में प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल

बतौर कप्तान सबसे तेज 1500 रन2025 के इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी, तब से अब तक खेले नौ मैच की 15 पारियों में वह 82.76 की लाजवाब औसत से 1076 रन बना चुके हैं. छह शतक और एक अर्धशतक लगा चुके गिल जल्द ही बतौर कप्तान सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड लिटिल-मास्टर सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 21 पारियों में ये कारनामा किया था. गिल 1500 के मार्क से सिर्फ 424 रन ही दूर हैं.

श्रीलंका में प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल

WTC में 3000 रन बनाने वाला पहला भारतीयभारत भले ही दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुका हो, लेकिन कोई भी इंडियन प्लेयर इसमें तीन हजार रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है. गिल 40 मैच की 73 पारियों में 10 शतक और आठ अर्धशतक के साथ 43.07 की औसत से 2843 रन बना चुके हैं. गिल 3000 रन के आंकड़े से सिर्फ 157 रन दूर हैं.

एक WTC चक्र में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीयशुभमन गिल एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन सकते हैं. मौजूदा 2025-27 साइकिल में गिल ने आठ मैच में पांच शतक और एक अर्धशतक के साथ 950 रन बना लिए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 900 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट ने 2019-21 साइकिल में ये रन बनाए थे.

श्रीलंका में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तानशुभमन गिल जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उनके लिए चार पारियों में तीन शतक बनाना इतना कठिन भी नहीं. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली संयुक्त रूप से श्रीलंका में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय रहे हैं. 1997 के दौरे पर सचिन ने दो शतक जमाए तो विराट कोहली ने एक शतक 2015 तो दूसरा शतक 2017 में लगाया था.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 14, 2026, 12:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj