कश्मीर की वादियों में शूट हुआ ‘108 बेस हॉस्पिटल’, जानें TV पर कब दस्तक देगा गश्मीर महाजनी का नया शो

Last Updated:August 14, 2026, 12:36 IST
टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी जल्द ही नए शो ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ में डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध के रोल किरदार में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग घाटी के असल माहौल को दर्शाने के लिए कश्मीर में की गई है. गश्मीर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान आर्मी ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया और हर कदम पर सहयोग दिया.
ख़बरें फटाफट
इस दिन टीवी पर दस्तक देगा ‘108 बेस हॉस्पिटल’ शो.
नई दिल्ली. टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी जल्द ही अपकमिंग शो ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ में डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध के एक जाबांज किरदार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि इस शो की शूटिंग वास्तविक लोकेशन यानी कश्मीर की हसीन और चुनौतीपूर्ण वादियों में की गई है. शूटिंग के दौरान भारतीय सेना ने उनका बहुत शानदार स्वागत किया और पूरा सहयोग दिया. गश्मीर के मुताबिक, यह शो सैन्य अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों के जज्बे, समर्पण और उनकी असली हीरो वाली भूमिका को बखूबी उजागर करता है.
गश्मीर महाजनी ने आईएएनएस से कहा, ‘देखिए, हमारे सीरियल की कहानी कश्मीर में मौजूद ‘108 बेस हॉस्पिटल’ एक असली हॉस्पिटल से प्रेरित है, जिसका रिकॉर्ड लोगों की जान बचाने के लिए शानदार रहा है. वहां दावा किया जाता है कि अगर कोई भी इंसान घायल है और जान बाकी हैं, तो वे उसे बचा लेंगे. अस्पताल खुद लोगों की जान बचाने में हमेशा आगे रहा है, तो हमने इसके सभी सकारात्मक पहलुओं पर ही फोकस किया है.’
मोटिवेट करने वाली चीजों पर ध्यान देना चाहिए
उन्होंने आगे कहा, ‘हजार में से एक केस में अगर कुछ नहीं हो पाता, तो हम उस पर फोकस नहीं करते. हमें उस पर ध्यान देना चाहिए जो आपको प्रेरणा दे, आपको मोटिवेट करे और अच्छा महसूस कराए. उनका इरादा हमेशा आपको बचाने पर का ही है. ये नंबरों के बारे में नहीं है, ये इरादे के बारे में है.’
कश्मीर में हुई है ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ की शूटिंग
टीवी सीरियल ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ की शूटिंग कश्मीर के कुछ इलाकों में भी हुई है, जिसे लेकर एक्टर कहना है कि आर्मी की वजह से उन्होंने वहां पर काफी सहज महसूस किया था. उन्होंने कहा, ‘जब हम वहां थे तो हमें बहुत कम्फर्टेबल महसूस हुआ. जाहिर है, आर्मी भी वहां तैनात है और आर्मी बहुत वेलकमिंग है. सिचुएशन के हिसाब से एरिया के साथ बर्ताव करना होता है, लेकिन यह बहुत खूबसूरत अनुभव था. पुलिस, आर्मी और लोग सभी ने हमारा बहुत स्वागत किया था.’
स्वतंत्रता दिवस पर आएगा टीवी शो का पहला एपिसोड
एक्टर ने बताया कि उनके टीवी शो का पहला एपिसोड स्वतंत्रता दिवस पर आएगा. उन्होंने कहा, ‘इंडिपेंडेंस डे पर, हमारे शो का पहला एपिसोड कलर्स पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे आ रहा है तो, पक्का, देशभक्ति और उस जोश के साथ, 108 बेस हॉस्पिटल पूरा देखिए, सिर्फ कलर्स पर.’ टीवी शो ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ में गश्मीर महाजनी के साथ एरिका फर्नांडिस भी लीड रोल में दिखाई देंगी.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 14, 2026, 12:36 IST



