Entertainment

गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की बनेगी जोड़ी? एकता कपूर के नए शो में अनुज कपाड़िया-प्रीता आएंगे नजर! ऐसी होगी कहानी

Last Updated:August 14, 2026, 15:27 IST

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या एकता कपूर के नए रोमांटिक शो में दिख सकते हैं. यह शो स्टारप्लस पर आएगा. अभी तक मेकर्स ने इस बारे में ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है. हालांकि कई बातें जरूर सामने आई हैं.गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की बनेगी जोड़ी? एकता कपूर के नए शो में आएंगे नजर!Zoom

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना रियलिटी शो के बाद से लगातार चर्चा में हैं. कभी खतरों के खिलाड़ी की वजह से तो कभी आकांक्षा संग तलाक की खबरों की वजह से. खैर, गौरव खन्ना को इन सब चर्चाओं के बीच नया शो मिल गया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि गौरव खन्ना की छोटे पर्दे पर खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा आर्या संग जोड़ी बन सकती है. दोनों जल्द ही एकता कपूर के शो में दिख सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर स्टारप्लस पर एक नया रोमांटिक ड्रामा शो ला रही हैं. इस प्रोजेक्ट पर फिलहाल काम कर चला रहा. अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियली कास्ट की डिटेल शेयर नहीं की है.

एकता कपूर के नए शो की कहानी‘टेली मसाला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर एक नया शो प्लान कर रही हैं. ये एक रोमांटिक पारिवारिक सीरियल होगा जहां रिलेशनशिप के साथ साथ परिवार की उधेड़बुन देखने को मिलेगी. इसे एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म बनाएगा.

क्या होगी क्योंकि सास भी कभी बहू की छुट्टी?अफवाहें तो ये भी है कि ये शो स्टारप्लस के उस स्लॉट पर कब्जा बनाएगा, जिसपर अभी एकता कपूर-स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ आ रहा है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ये सीरियल अक्टूबर 2026 तक आ सकता है.

श्रीदेवी के बिना कभी न बन पाती ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’ को कैमरे पर देखते ही डायरेक्टर भी भूल जाते ‘कट’ बोलना

एकता कपूर के नए सीरियल में कास्टअनुपमा में अनुज कपाड़िया के रूप में गौरव खन्ना ने घर घर में नाम बनाया. इसके बाद वह बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए. आजकल वह खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा हैं. वहीं बात श्रद्धा आर्या की बात करें तो वह कुंडली भाग्या की प्रीता के रूप में खूब पॉपुलर हुई थीं. उन्होंने साल 2017 से 2024 तक ये रोल प्ले किया था. अब मां बनने के बाद श्रद्धा आर्या की टीवी पर वापसी हो सकती है.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंLocation :

Delhi Cantonment,New Delhi,Delhi

First Published :

August 14, 2026, 15:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj