Health

giloy health benefits | chirayta ke fayde | सर्दी हो या हो बुखार… बदलते मौसम में शरीर के लिए संजीवनी है ये जड़ी-बूटी, गिनते रह जाएंगे फायदे

Last Updated:August 15, 2026, 10:06 IST

Weather Health Alert: मौसम लगातार होने वाले परिवर्तन के कारण सर्दी और खांसी की समस्या लोगों के लिए बेहद तकलीफों वाली हो जाती है. उसके साथ ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जो आजकल हर उम्र के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. ऐसे में आज हम आपको एक विशेष जड़ी-बूटी के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप इन रोगों से दूर रहेंगे.

मौसम के उतार-चढ़ाव से अक्सर लोगों में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या बेहद आम हो जाती है, इसके अलावा अगर आप लंबे समय से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या झेल रहे हैं और इसके लिए तरह-तरह की दवाइयां का उपयोग करते हुए थक गए हैं, तो आज हम आपको एक देसी और रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में कई ऐसी जड़ी बूटियां बताई गई हैं, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरीके की समस्याओं को बिना किसी दवा या उसके साइड इफेक्ट्स के दूर किया जा सकता है. अगर आप लंबे समय से डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं या मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर सर्दी और जुकाम जैसी समस्या झेल रहे हैं, तो इसके लिए आप गिलोय और चिरायता का सेवन कर सकते हैं.

आयुर्वेदाचार्य डॉ. आशीष बताते हैं कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर लोगों को इस तरीके की समस्याएं देखने को मिलती हैं. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगी-महंगी दवाइयों का सेवन करते हैं. इसके कई बार साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं.

Add as Preferred Source on Google

आप इन मौसमी बीमारियों को दूर करने के लिए चिरायता और गिलोय का सेवन भी कर सकते हैं. इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे मौसमी बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं. सबसे खास बात यह है कि अगर आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से भी परेशान हैं, तो यह जड़ी बूटी इन बीमारियों में भी बेहद लाभदायक होती है.

इस जड़ी बूटी के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर में होने वाली तमाम तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मजबूती मिलती है और बीमारियों से लड़ने और उन्हें दूर रखने में मदद मिलती है. चिरायता एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसे ज्वर नाशक भी कहा जाता है यानी जो बुखार को खत्म करे.

चिरायता के सेवन से मलेरिया और एनीमिया जैसे लक्षणों को भी काम करने में मदद मिल सकती है. इसका सेवन करने के लिए घर में ही इसका काढ़ा तैयार किया जा सकता है. चिरायता के पत्ते को पानी में उबालकर और इसका काढ़ा बनाकर पीने से मलेरिया समेत अन्य प्रकार के बुखार में भी लाभ देखने को मिलता है.

इसके अलावा सबसे खास बात है कि चिरायता में हाइपोग्लाइसेमिक अच्छा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में बेहद मददगार होता है. यह स्वाद में बेहद कड़वा होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है या शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज करता है, जिससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

सबसे खास बात यह है कि यह जड़ी-बूटी किसी भी आयुर्वेदिक दुकान या परचून की दुकान पर भी आसानी से उपलब्ध होती है. ऐसे में अगर आप मौसमी बुखार, सर्दी या जुकाम से परेशान हैं या लंबे समय से डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या आपको परेशान कर रही है, तो आप नियमित तौर पर चिरायता का सेवन करते हुए इन समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 15, 2026, 10:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj