Rajasthan

Top Colleges In Kota: ये कॉलेज बना रहे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव,मिल रहा रोजगार का रास्ता

Last Updated:August 15, 2026, 16:20 IST

Top Colleges In Kota:कोटा के प्रमुख कॉलेज शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं. प्रबंधन, इंजीनियरिंग, कानून और नर्सिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ये संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं.

कोटा के यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसर प्रदान कर रहे है. शहर के प्रमुख संस्थानों में ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मोदी लॉ कॉलेज, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी और एमडी मिशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल हैं. 1995 में स्थापित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कोटा का एक प्रमुख प्रबंधन संस्थान है, जो गुणवत्ता शिक्षा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है. यह संस्थान स्व. श्री ओम कोठारी की स्मृति में स्थापित किया गया और ओम कोठारी ग्रुप के चेयरमैन (स्व.) डॉ. टी.सी. कोठारी के दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ा.

वर्ष 2003 में स्थापित एमडी मिशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग हाड़ौती क्षेत्र के प्रमुख नर्सिंग संस्थानों में शामिल है. श्री महर्षि दधीच एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधन में संचालित यह कॉलेज बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटों पर प्रवेश देता है. संस्थान राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध तथा राजस्थान नर्सिंग काउंसिल और भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त है. कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और बेहतर नैदानिक प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 15, 2026, 16:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj