Rajasthan

Aaj Ka Makar Rashifal 2026 I रविवार को चमकेगा मकर राशि वालों का भाग्य, इस एक उपाय से मिलेगा विशेष लाभ

Last Updated:August 15, 2026, 16:42 IST

Aaj Ka Makar Rashifal 16 august 2026: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है. धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रुका हुआ काम पूरा होने और अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं. जानिए स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन और सूर्यदेव के खास उपाय से जुड़ा पूरा राशिफल.

आज का मकर राशिफल 16 अगस्त 2026 (Aaj Ka Makar Rashifal). आज का दिन 16 अगस्त 2026 का दिन यानी के रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार संतुलित और सकारात्मक रहने वाला है. आज आप अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहेंगे और जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आपकी व्यस्तता बढ़ा सकता है, लेकिन अपनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलने के संकेत हैं.

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है, हालांकि कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में खान-पान को लेकर लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें। ताजा व हल्का भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा, योग, प्राणायाम और कुछ देर पैदल चलने से स्फूर्ति बनी रहेगी. मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और शांत वातावरण में समय बिताना भी अच्छा रहेगा.

व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत

व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रह सकता है. पुराने संपर्कों के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है. किसी रुके हुए भुगतान को लेकर भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है. नई योजनाओं पर विचार करने का समय अच्छा है, लेकिन बड़े निवेश से पहले पूरी तरह सोच-विचार जरूर करें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी कार्यक्षमता और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ सकती हैं.

परिवार और प्रेम जीवन रहेगा मधुर

पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, घर के किसी सदस्य के साथ महत्वपूर्ण बातचीत मन को हल्का कर सकती है. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी, प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात या फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत रिश्ते को मजबूत कर सकती है, मित्रों का सहयोग भी मिलेगा.

आज का अचूक उपाय

रविवार की सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. जल में लाल पुष्प और थोड़ी रोली डाल सकते हैं. इसके बाद श्रद्धापूर्वक “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का जाप करें. संभव हो तो गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आत्मविश्वास बढ़ता है, नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन परिवार, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक प्रगति लेकर आ सकता है. बस जल्दबाजी से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 15, 2026, 16:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj