Entertainment

शादी के बाद इन 8 सितारों ने बदला धर्म, किसी ने 23 की उम्र में लिया फैसला तो किसी ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम

Last Updated:August 16, 2026, 14:37 IST

हाल में ही पटौदी खानदान की लाडली सबा पटौदी ने परिवार को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान से शादी के बाद उनकी मां शर्मिला टैगोर ने इस्लाम अपनाया था. उन्होंने अपने बच्चों को भी इस्लाम की तालीम दी.

सबा ने ‘बिग बॉलीवुड बफ्स’ संग बातचीत में बताया कि उनके पैरेंट्स ने सैफ अली खान और उन्हें कभी भी कोई धर्म मानने पर मजबूर नहीं किया. उन्होंने खुद को धार्मिक से ज्यादा आध्यात्मिक बताया. उन्होंने बताया कि उनका जुड़ाव इस्लाम से है. उनका धर्म इस्लाम है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करतीं. सोहा ने ये भी बताया कि घर में मंदिर नहीं था. घर में इस्लाम, रमजान और इस्लाम से जुड़ी चीजें ही सीखने को मिलीं. सोहा अली खान का ये बयान काफी सुर्खियों में रहा. चलिए इस बयान के बीच आपको बॉलीवुड की उन हस्तियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने शादी के बाद पूरी तरह से इस्लाम कुबूल कर लिया.

शर्मिला टैगोर के बाद आयशा टाकिया भी ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी के बेटे व बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की. शादी के बाद वह आयशा आजमी हो गईं. जब उनकी फरहान से शादी हुई तो वह सिर्फ 23 साल की थीं.

सैफ अली खान की पहली पत्नि अमृता सिंह का नाम भी इस लिस्ट में आता है. शर्मिला टैगोर की कभी बहू रहीं अमृता ने भी शादी के बाद इस्लाम कुबूल कर लिया था. सिख परिवार से आने वाली अमृता सिंह ने जनवरी 1991 में शादी की और 12 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली.

Add as Preferred Source on Google

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. दीपिका ने ससुराल सिमर का को-स्टार शोएब इब्राहिम से निकाह किया. वह शादी के बाद हिंदू से मुस्लिम बन गईं. वह यूट्यूब पर अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी खूब दिखाती हैं. जहां कई बार लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं.

इस लिस्ट में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का नाम भी आता है. दोनों की लवस्टोरी बेहद फिल्मी रही है. धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे. प्रकाश कौर उनकी पहली पत्नी थीं. वह तलाक दिए बगैर ही ड्रीमगर्ल हेमा संग शादी करना चाहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने हेमा संग शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था.

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में आता है. राखी ने आदिल खान से शादी करने के दौरान इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम फातिमा बताया. वह कई बार बुर्का पहने भी स्पॉट हुई थीं.

टीवी एक्टर और बिग बॉस पर्सनैलिटी विवियन डीसेना का नाम भी इस लिस्ट में आता है. उन्होंने साल 2018 में इजिप्ट की पत्रकार नौरान अली संग शादी की. इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने धर्म बदल लिया है. उन्होंने साल 2019 के रमजान में इस्लाम कुबूल करने का फैसला लिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 16, 2026, 14:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj