Rajasthan

Health Tips I pali news I बाथरूम से बेडरूम तक! इन जगहों पर पनपती फंगस से रहें सावधान

Last Updated:August 16, 2026, 12:54 IST

Health Tips: मानसून में बढ़ती सीलन और फंगस को सिर्फ दीवारों की बदरंगी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. नम दीवारों पर पनपने वाली फंगस के स्पोर्स हवा में फैलकर एलर्जी, त्वचा में जलन, सांस लेने में परेशानी और अस्थमा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं. जानें घर में सीलन और फंगस की समस्या से बचने के आसान घरेलू उपाय.

घर की दिवारों पर आ रही सीलन को ज़्यादातर लोग इसे सिर्फ घर की बदरंगी या पैसों का नुकसान मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह नमी सिर्फ आपकी दीवारों और सामान को खोखला नहीं कर रही, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सेहत पर सीधा वार कर रही है. डॉक्टरों की मानें, तो दीवारों पर पनपने वाली यह फंगस हवा में ऐसे ज़हरीले स्पोर्स छोड़ती है, जिससे स्किन एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ और गंभीर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

मानसून की बारिश जहां मौसम को सुहावना बनाती है, वहीं घरों में सीलन और फंगस की समस्या भी बढ़ा देती है. लगातार बनी रहने वाली नमी से न सिर्फ दीवारों का पेंट उखड़ने लगता है और वुडेन फर्नीचर खराब होने लगते हैं, बल्कि यह घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर डालती है. समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो मेंटेनेंस का खर्च बढ़ने के साथ-साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है.

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, घर में फंगस जमने से इसके सूक्ष्म कण (स्पोर्स) हवा में फैल जाते हैं. सांस लेने के दौरान ये कण शरीर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे एलर्जी, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, त्वचा में खराश और अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं. विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह स्थिति अधिक नुकसानदेह साबित होती है. इसके अलावा लंबे समय तक बंद और नम कमरों से आने वाली स्मेल भी सांस लेने में तकलीफ दे सकती है.

Add as Preferred Source on Google

सीलन और फंगस का मुख्य कारण हवा में अत्यधिक नमी और प्रॉपर वेंटिलेशन न होना है. घर के जिन हिस्सों में पानी का इस्तेमाल अधिक होता है, वहां इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है जैसे, बाथरूम और किचन, बेसमेंट, स्टोर रूम और लंबे समय से बंद पड़े कमरे, अलमारी, लेदर आइटम्स और वुडेन फर्नीचर के पीछे की जगह. इसके अलावा बाहरी दीवारें, खिड़की-दरवाजों के आसपास और छत/सीलिंग, ड्रेनेज एरिया और AC के आसपास की दीवारें.

घर की सतहों को नुकसान पहुंचाए बिना फंगस को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं. जैसै व्हाइट विनेगर को फंगस प्रभावित जगह पर विनेगर स्प्रे करें और 1 घंटे बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर दें. बेकिंग सोडा से 1 कप पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे करें और हल्के हाथों से स्क्रब करके पोंछ लें. टी ट्री ऑयल व नीम, पानी में टी-ट्री ऑयल या उबली नीम की पत्तियों का पानी मिलाकर छिड़कने से इसके एंटी-फंगल गुण फंगस को खत्म करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 16, 2026, 12:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj