चुकंदर आयरन, फोलेट, विटामिन C और फाइबर से भरपूर, बढ़ाता है हीमोग्लोबिन, करता है ब्लड प्रेशर नियंत्रित, बारिश में सेवन के जानें फायदे

Last Updated:August 17, 2026, 08:45 IST
आमतौर पर हम शादी या किसी पार्टी फंक्शन में सलाद में चुकंदर ज़रूर देखते हैं, यह चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गहरे लाल रंग का यह कंद न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है. आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन C और फाइबर से भरपूर चुकंदर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है
आमतौर पर हम शादी या किसी पार्टी फंक्शन में सलाद में चुकंदर ज़रूर देखते हैं, यह चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गहरे लाल रंग का यह कंद न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है. आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन C और फाइबर से भरपूर चुकंदर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है
दरअसल, रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सक स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 को बताते हैं कि चुकंदर में आयरन और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होते हैं. जिन लोगों को एनीमिया की समस्या रहती है, उनके लिए चुकंदर का जूस या सलाद काफी लाभकारी माना जाता है. नियमित सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और कमजोरी कम महसूस होती है.
दिल की सेहत के लिए भी चुकंदर फायदेमंद है, इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज यदि संतुलित मात्रा में चुकंदर का सेवन करें तो उन्हें लाभ मिल सकता है. यह रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और दिल पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है.
Add as Preferred Source on Google
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है. इसके अलावा, यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक माना जाता है. साथ ही इसका जूस स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है.
चुकंदर का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा क्षमता बढ़ती है और थकान कम महसूस होती है, इसलिए जिम जाने वाले या एथलीट इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. त्वचा के लिए भी चुकंदर लाभकारी है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.
यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि चुकंदर का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, जिन लोगों को किडनी स्टोन या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे चिकित्सक की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें. सही मात्रा में लिया गया चुकंदर आपके स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है.
चुकंदर सिर्फ सलाद का हिस्सा नहीं, बल्कि सेहत का सुपरफूड है. आयरन, फोलेट, विटामिन C और फाइबर से भरपूर यह लाल कंद शरीर को मजबूत बनाता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, पाचन सुधरता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है. संतुलित सेवन से थकान कम होती है और एनर्जी बढ़ती है. जानिए कैसे चुकंदर आपके स्वास्थ्य के लिए एक छोटे, लेकिन पावरफुल साथी की तरह काम करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 17, 2026, 08:45 IST



