Entertainment

‘सरकार मेरी बातों पर संज्ञान लेती है’, शाहरुख-अजय-टाइगर पर एक्शन से खुश हैं मुकेश खन्ना, ‘केसरिया आदाब’ पर कसा तंज

Last Updated:August 18, 2026, 09:24 IST

Shah rukh- Ajay Notice: पान मसाला विज्ञापन मामले में FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो कॉज नोटिस जारी किया. इस एक्शन के बाद मुकेश खन्ना ने वीडियो बना तीनों सुपरस्टार्स पर तंज कसते हुए उन्हें घेरा. वो कहते हैं कि इन कलाकारों के पास सबकुछ होने के बावजूद वो युवाओं को भ्रमित करते हैं और गलत राह दिखाते हैं. मुकेश खन्ना ने FDA के एक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार उनकी बातों का संज्ञान लेती है.
शाहरुख-अजय-टाइगर पर एक्शन से खुश हैं मुकेश खन्ना, ‘केसरिया आदाब’ पर कसा तंजZoomमुकेश खन्ना ने ‘केसरिया आदाब’ पर तंज कसा.

नई दिल्ली. ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ जैसे क्लासिक कल्ट शोज का हिस्सा रहे मुकेश खन्ना अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. मुकेश खन्ना हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में दिग्गज एक्टर ने पान मसाला के विज्ञापन पर कसे शिकंजे पर बात करते हुए शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पान मसाला के विज्ञापन के खिलाफ हुए एक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार उनकी बात सुनती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि जरा देर से सुनती है.

हाल ही में पान मसाला के विज्ञापन मामले में FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो कॉज नोटिस जारी किया था. अब इस एक्शन की तारीफ करते हुए मुकेश खन्ना ने वीडियो बनाया. वो इस वीडियो में सरकार की कार्यवाई की तारीफ करते हुए केसरिया आदाब पर तंज कसते हैं. उन्होंने ऐसा विज्ञापन करने वाले सुपरस्टार्स पर भी सवाल खड़ा किया. मुकेश खन्ना पूछते हैं कि उन्हें समझ नहीं आता है कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्हें ऐसी चीजों को बढ़ावा देने की क्या जरूरत है.

मुकेश खन्ना ने FDA के एक्शन पर जताई खुशी

मुकेश खन्ना अपने वीडियो में कहते हैं, ‘FDA की तरफ से तीन बड़े कलाकारों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया. वो जो केसरिया आदाब करके घूम रहे थे. मुझे खुशी होती है कभी-कभी कि मेरी बातों को सरकार संज्ञान तो लेती है लेकिन बहुत देर से लेती है’. वो आगे कहते हैं कि खुद अच्छी जिंदगी जीने वाले दूसरों को गलत राह पर चलने की सीख दे रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj