Sports

IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका, यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट

होमखेलक्रिकेट

LIVE: भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका, यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट

Last Updated:August 18, 2026, 10:06 IST

India vs Sri Lanka, Live Cricket Score Day-4: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने 462 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 284 रन पर समेट दिया. इस तरह टीम इंडिया को …और पढ़ेंLIVE: भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका, यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउटZoom

भारत बनाम श्रीलंका

India vs Sri Lanka, Live Cricket Score Day-4: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी. खेल के तीसरे दिन भारत के 462 रनों के जवाब में मेजबान श्रीलंका 284 रन बनाकर सिमट गई थी. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली है. तीसरे दिन गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में सोनल दिनुशा ने शतक लगाया, जबकि निरोशन डिकवेला 80 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों के अलावा श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह साधारण रही. ऐसे में आज चौथे दिन के खेल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

IND vs SL, Day-4 LIVE Score: यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले हुए आउट

भारतीय टीम को दूसरी पारी के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. टीम के ओफनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. यशस्वी को असिथा फर्नांडो ने कैच आउट कराया है. इस तरह दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. यशस्वी के विकेट के बाद देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज आए हैं.

IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो गई है. भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं, अशिथा फर्नांडो पहला ओवर करने आए हैं.

IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. चौथे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी. इससे पहले खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका को 284 रन के स्कोर ऑलआउट कर 178 रनों की बढ़त हासिल की थी.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 09:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj