Rajasthan

Kota News: राखी पर नहीं होगी सफर की टेंशन, सोगरिया-मथुरा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

Last Updated:August 18, 2026, 20:17 IST

Special Train on Rakhi From Kota: रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे सोगरिया–मथुरा के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा. 24 से 30 अगस्त तक चलने वाली यह ट्रेन सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.

राखी के त्योहार पर बढ़ी ट्रेनों की सुविधा, सोगरिया-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेनZoom

कोटा. रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने सोगरिया–मथुरा–सोगरिया के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 02921/02922 का संचालन 24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान ट्रेन के कुल सात फेरे होंगे, स्पेशल ट्रेन के संचालन से कोटा मंडल सहित मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी. ट्रेन सोगरिया स्टेशन से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी, इसके बाद यह इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर 9.28 बजे, सवाई माधोपुर पर 10 बजे और गंगापुर सिटी पर 10.45 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन श्री महावीरजी स्टेशन पर 11.13 बजे, हिंडौन सिटी पर 11.28 बजे, बयाना पर 11.48 बजे तथा भरतपुर स्टेशन पर दोपहर 12.18 बजे ठहरेगी. निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 2.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में शाम 3.30 बजे मथुरा से रवाना होगी ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी 24 से 30 अगस्त तक सात फेरे लगाएगी. यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी. वापसी यात्रा में ट्रेन भरतपुर स्टेशन पर शाम 4 बजे, बयाना पर 4.33 बजे और हिंडौन सिटी पर 4.58 बजे पहुंचेगी. ट्रेन श्री महावीरजी स्टेशन पर 5.10 बजे, गंगापुर सिटी पर 5.35 बजे, सवाई माधोपुर पर 6.23 बजे तथा इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी पर शाम 6.50 बजे ठहरेगी. इसके बाद ट्रेन रात 9.20 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी.

रेलवे के अनुसार रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है ताकी त्योहार के समय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति, समय और ठहराव से संबंधित नवीनतम जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

August 18, 2026, 20:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj