Entertainment

शाहरुख खान के घर में मिला कौन सा सांप? कितना है जहरीला? दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए सुपरस्टार

Last Updated:August 18, 2026, 19:40 IST

सावन महीने में गांव-देहात में जहरीले सांपों का निकलना बड़ी आम बात है, मगर शहरों में उनके दर्शन होना दुर्लभ घटना है. इसी साल सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में सांप दिखा था. अब वन विभाग ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत से 8 फीट लंबा सांप रेस्क्यू किया है. वह सांप कौन सी प्रजाति का है और कितना जहरीला है? आइए जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

शाहरुख के घर में मिला कौन सा सांप? कितना है जहरीला?Zoomएक सांप बंगले के गार्डन में बने शेड के अंदर छिपा हुआ मिला.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, उनके बंगले में दो सांप दिखाई दिए. सांप नजर आते ही बंगले के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के बाद एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांप को सबसे पहले बंगले के गार्ड ने देखा था.

सांप नजर आते ही गार्ड ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत वन विभाग को फोन किया गया. इस पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ सांप रेस्क्यू करने वाले विक्की दुबे भी ‘मन्नत’ पहुंचे. टीम ने पूरे परिसर में तलाशी ली. इस दौरान एक सांप बंगले के गार्डन में बने शेड के अंदर छिपा हुआ मिला.

पकड़ में नहीं आया दूसरा सांपविक्की दुबे ने सांप को सावधानी से बाहर निकाला और बताया कि यह करीब आठ फुट लंबा धामन नस्ल का सांप है. धामन को इंडियन रैट स्नेक और घोड़ा पछाड़ भी कहा जाता है. यह सांप जहरीला नहीं होता. हालांकि, रेस्क्यू के दौरान टीम की पकड़ में आने से पहले ही दूसरा सांप वहां से निकल गया. उसे पकड़ने के लिए काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया.

परिवार के साथ दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए शाहरुख खान वन विभाग ने माना कि मुमकिन है कि दूसरा सांप बंगले के परिसर से बाहर निकल गया होगा. गौरतलब है कि ‘मन्नत’ में इस समय मरम्मत का काम भी चल रहा है. इसी वजह से शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ बंगले में नहीं रह रहे हैं. वे बांद्रा के एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं.

सलमान खान के घर में भी दिखा था सांपमुंबई में फिल्मी सितारों के घरों में सांप पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले इसी साल अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में भी सांप दिखाई दिया था. इसके बाद, रेस्क्यू टीम को बुलाकर उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया था.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 19:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj