Wednesday Box Office Collections: ‘आवारापन 2’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, चारों खाने चित हुई ‘बंटवारा 1947’

Last Updated:August 19, 2026, 06:50 IST
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 5वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रही यह फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है. दूसरी ओर, सनी देओल स्टारर पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त नजर आ रही है. मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और यह बमुश्किल कुछ करोड़ ही बटोर सकी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त धाक जमा ली है. इस फिल्म को दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के मामले में यह ‘बंटवारा 1947’ से काफी आगे निकल गई है. पांच दिनों में भी ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ चारों खाने चित हो गई है.
‘आवारापन 2’ ने अब महज 5 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले फिल्म ने सोमवार के वर्किंग डे पर भी अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे.
वीकेंड की बात करें तो शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म ने उछाल मारते हुए 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 100.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
Add as Preferred Source on Google
‘आवारापन 2’ की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 2007 में आई इसका पहला पार्ट ‘आवारापन’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, समय के साथ-साथ इस फिल्म को एक अलग पहचान मिली और यह कल्ट क्लासिक बन गई. पहली फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन महज 13 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इसके सीक्वल ने रिलीज के पहले ही दिन लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म देश विभाजन के दौर पर आधारित है और यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है.
इस फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की. शनिवार को इसमें उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि, रविवार को कमाई में गिरावट आई और फिल्म शनिवार के मुकाबले 22 फीसदी गिरकर 7.25 करोड़ रुपये ही बटोर सकी.
वीकेंड के बाद सोमवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को मल्टीप्लेक्स में टिकट के दाम कम होने का थोड़ा फायदा जरूर मिला, लेकिन यह फिल्म की किस्मत बदलने के लिए नाकाफी रहा. सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद मंगलवार को 6,608 शोज के बावजूद फिल्म की कमाई सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये रही. सोमवार के मुकाबले मंगलवार की कमाई में महज 12.5 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई.
सनी देओल स्टारर इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 30.75 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इसका इंडिया ग्रोस कलेक्शन 36.54 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है. फिल्म की सुस्त रफ्तार को देखते हुए अब इसका सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल नजर आ रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 19, 2026, 06:50 IST



