Entertainment

वसुंधरा ने दिया पैसों का लालाच, अनुपमा ने रिजेक्ट की डील, फिनाले से ठीक पहले खोए टेस्ट बड्स, क्या टूटेगा सपना

Last Updated:August 20, 2026, 08:08 IST

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. वसुंधरा अनुपमा को पैसों का लालच देकर डील करने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए इसे ठुकरा देगी. इसी बीच अनुपमा को अहसास होता है कि उसने अपने टेस्ट बड्स खो दिए हैं. क्या स्वाद चले जाने से टूट जाएगा अनु का सपना. वसुंधरा ने दिया पैसों का लालाच, अनुपमा ने रिजेक्ट की डील, क्या टूटेगा सपनाZoom

नई दिल्ली: टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में फैंस को काफी बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो में कम्पटीशन का चल रहा है, जहां अनुपमा को लालच देकर झुकाने की कोशिश की जा रही है. एपिसोड की शुरुआत में वसुंधरा, अनुपमा से कहती है कि प्राइज मनी से वह अपना घर नहीं बना पाएगी, क्योंकि उसके बच्चे पहले से उस पैसे पर नजर गड़ाए बैठे हैं.

वसुंधरा अनुपमा को ऑफर देती है कि वह उसके लिए तीन मंजिला घर बनवा देगी और रणविजय से बात करके घर-कैफे छोड़ने को तैयार है. वह कहती है कि इस डील से दिग्विजय को आध्या का घर और पुरानी यादें वापस मिल जाएंगी.

अनुपमा ने रिजेक्ट किया वसुंधरा का ऑफर

अनुपमा वसुंधरा से साफ कह देती है कि वह अपने सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. वसुंधरा उस पर दबाव बनाते हुए कहती है कि ट्रॉफी हारने में क्या बुराई है जब बदले में इतना सब मिल रहा है. वह राही और प्रेम के रिश्ते का हवाला देती है और कहती है कि अगर अनुपमा यह ऑफर नहीं मानती तो राही का बहुत बड़ा नुकसान होगा. हालांकि दिग्विजय बीच में आकर वसुंधरा को करारा जवाब देता है और उसकी इस डील की क्लास लगाता है. दूसरी तरफ गौतम भी दिग्विजय को आड़े हाथों लेता है और कहता है कि अनुपमा को राही के लिए फैसला लेने दे. आखिरकार अनुपमा वसुंधरा की इस डील को साफ खारिज कर देती है और प्रेम के टैलेंट पर भरोसा जताती है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj