बीकानेर में पान का नया स्वाद, चॉकलेट से लेकर गनेरी तक, 15 फ्लेवर में 20 से 1100 रुपये तक की अनोखी वैरायटी

Last Updated:August 21, 2026, 17:56 IST
बीकानेर में पान का स्वाद अब नए अंदाज में लोगों को लुभा रहा है. जेठाराम पान भंडार पर चॉकलेट, ड्राई फ्रूट, गनेरी मिठाई और आम पापड़ से तैयार करीब 15 तरह के स्पेशल मीठे पान मिलते हैं. 20 से 1100 रुपये तक की इन खास वैरायटी में बिना पीक वाले पान की मांग शादियों, पार्टियों और पर्यटकों के बीच तेजी से बढ़ रही है.
जेल रोड स्थित जेठाराम पान भंडार पर स्पेशल गनेरी और आम पापड़ पान का स्वाद लेने पहुंचे ग्राहक दुकान पर हर दिन स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इन खास पानों का स्वाद चखते हैं. स्वाद, गुणवत्ता और बिना पीक वाले इस अनोखे कॉन्सेप्ट ने इस दुकान को बीकानेर की चर्चित फूड डेस्टिनेशन में शामिल कर दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 21, 2026, 17:56 IST



