Rajasthan

मुंबई के कलाकारों ने तैयार किया 8 फीट ऊंचा भव्य कांच का सिंहासन, पहली बार रथ के साथ निकली अनूठी यात्रा

Last Updated:August 21, 2026, 18:06 IST

Jodhpur News : जोधपुर से बाबा रामदेवजी की 8 फीट ऊँची प्रतिमा के साथ रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई. मुंबई के कलाकारों ने कांच का सिंहासन बनाया. 100 से अधिक श्रद्धालु 180 किमी की यात्रा करेंगे. यात्रा को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर निकाला जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु रथ को अपने हाथों से खींचते हुए आगे बढ़ेंगे. रास्ते में आने वाले पड़ावों पर संघ का स्वागत किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. लोकदेवता बाबा रामसा पीर की भक्ति का रंग जोधपुर पर चढ़ गया है. बाबा के जयकारों, भजनों और गाजे-बाजे के बीच गुरुवार को एक अनूठी पैदल यात्रा शुरू हुई. पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर से बाबा रामदेवजी की प्रतिमा को 8 फीट ऊंचे भव्य कांच के सिंहासन पर विराजित कर रथ के साथ रामदेवरा के लिए रवाना किया गया. पहली बार बाबा की प्रतिमा को इतने भव्य कांच के सिंहासन पर विराजित कर रथ के साथ पैदल संघ निकाला गया.

बाबा रामदेवजी की प्रतिमा के लिए तैयार करवाया गया करीब 8 फीट ऊंचा कांच का सिंहासन इस यात्रा का खास आकर्षण रहा. मुंबई की कलाकारों की ओर से तैयार किए गए इस सिंहासन पर बाबा की प्रतिमा को विधिवत विराजित किया गया. इसके बाद श्रद्धालु रथ को हाथों से खींचते हुए रामदेवरा की ओर रवाना हुए. रथ के साथ चल रहे श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था.

100 से ज्यादा श्रद्धालु, 180 किलोमीटर की पैदल यात्राबाबा के रथ के साथ 100 से ज्यादा श्रद्धालु करीब 180 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रूणिचा धाम पहुंचेंगे. यात्रा को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर निकाला जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु रथ को अपने हाथों से खींचते हुए आगे बढ़ेंगे. रास्ते में आने वाले पड़ावों पर संघ का स्वागत किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं और कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन होगा.

महाआरती के बाद गूंजे बाबा के जयकारेयात्रा रवाना होने से पहले अचलानंद गिरी महाराज की ओर से बाबा रामदेवजी की महाआरती की गई. इसके बाद संघ सोजती गेट, जालोरी गेट और 12वीं रोड होते हुए मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा. यहां शाम की महाआरती और आतिशबाजी के बाद श्रद्धालु रामदेवरा की ओर रवाना हुए. पूरे मार्ग में बाबा रामसा पीर के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

सावन के पहले सोमवार से चल रहे थे अनुष्ठानबाबा की प्रतिमा को सावन के पहले सोमवार से पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विराजित किया गया था. इसके बाद प्रतिदिन महिला श्रद्धालुओं की ओर से भजन प्रस्तुत किए गए. 56 भोग सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की गई. अब भादवा शुरू होते ही इसी आस्था को आगे बढ़ाते हुए बाबा का रथ रूणिचा धाम की ओर निकल पड़ा है.

5 से 6 दिन में पहुंचेगा रूणिचा धामयह पैदल संघ करीब 5 से 6 दिनों में रामदेवरा पहुंचेगा. यात्रा के दौरान बालरवा, तिंवरी, घेवड़ा, चामू, लोड़ता, देचू, मंडला, लवा और पोकरण होते हुए श्रद्धालु रूणिचा धाम पहुंचेंगे. यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हैं, जो पूरे रास्ते बाबा रामसा पीर के भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे.

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 18:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj