Rajasthan

अजमेर दरगाह में बुर्के के पीछे छिपा था युवक, पकड़े जाने पर बोला- मन्नत पूरी हुई तो पहन लिया बुर्का

Last Updated:August 22, 2026, 13:55 IST

Youth Caught in Burqa Ajmer Dargah: अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में बुर्का पहनकर घूम रहे एक युवक को स्थानीय खादिमों ने पकड़ लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूछताछ में युवक ने दावा किया कि मन्नत पूरी होने पर वह बुर्का पहनकर दरगाह पहुंचा था. यह मामला करीब तीन दिन पुराने महाना छठी के मौके का बताया जा रहा है. अवैध रूप से बुर्के में प्रवेश करने पर उसे दरगाह कमेटी के सुपुर्द किया गया, हालांकि कमेटी की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर दरगाह में बुर्का पहनकर पहुंचा युवक, पकड़े जाने पर बोला- मन्नत पूरी हुईZoomअजमेर दरगाह में बुर्का पहनकर पहुंचा युवक

Ajmer: राजस्थान की धार्मिक नगरी अजमेर स्थित विश्वप्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह परिसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दरगाह परिसर में बुर्का पहनकर घूम रहे एक युवक को स्थानीय खादिमों और जायरीनों ने पकड़ लिया. पुरुष होकर बुर्के में दरगाह क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूमने के कारण वहां मौजूद लोगों को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई.

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने जब बुर्का पहने संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसका चेहरा ढकने वाला पर्दा हटवाया, तो अंदर युवक को देखकर सभी हैरान रह गए. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक बुर्का पहने नजर आ रहा है और आसपास जमा लोग उससे पूछताछ करते दिख रहे हैं.

मन्नत पूरी होने पर बुर्का पहनकर आने का दावापूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपनी सफाई में अजीबोगरीब दलील दी. उसने बताया कि उसने ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने पर कोई विशेष मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी हो जाने पर उसने बुर्का पहनकर दरगाह में हाजिरी देने का प्रण लिया था और इसी कारण वह बुर्का पहनकर यहां पहुंचा था. हालांकि, अवैध और संदिग्ध रूप से बुर्का पहनकर दरगाह परिसर में प्रवेश करने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और मामले में दरगाह कमेटी को सूचित कर सुपुर्द कर दिया.

3 दिन पूर्व महाना छठी के अवसर पर हुई घटनाजानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना करीब तीन दिन पूर्व ‘महाना छठी’ के विशेष धार्मिक अवसर की बताई जा रही है, जब दरगाह में जायरीनों की भारी भीड़ मौजूद थी. हालांकि, सुरक्षा और व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील इस मामले में दरगाह कमेटी की ओर से अब तक पुलिस प्रशासन को आधिकारिक रूप से कोई लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी काफी चर्चा हो रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 13:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj