Rajasthan

चारा काट रही महिलाओं के सामने अचानक निकला 10 फीट का अजगर, भीलवाड़ा में मचा हड़कंप

Last Updated:August 22, 2026, 15:49 IST

Bhilwara News Latest : भीलवाड़ा के रामपुरिया में 10 फीट लंबा अजगर खेत में मिला. वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा. ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. बरसात का मौसम शुरू होते ही वन्यजीवों की आबादी क्षेत्रों में मूवमेंट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. बारिश का पानी बिलों में भर जाने के कारण सांप सहित अन्य भूमिगत जीव भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला भीलवाड़ा जिले में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत रामपुरिया में एक खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया.

किसान नारायण गुर्जर के खेत में महिलाएं चारा काट रही थीं. इसी दौरान उन्हें चारे के बीच एक अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखकर महिलाओं में डर का माहौल बन गया. किसान नारायण गुर्जर ने समझदारी दिखाते हुए बिना देरी किए वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई. वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देश पर टीम ने खेत में पहुंचकर अजगर की तलाश शुरू की.

चारे के बीच छिपा मिला अजगरवनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत ने बताया कि वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो अजगर खेत में चारे के बीच छिपा हुआ मिला. वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. रेस्क्यू टीम में वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर, वनरक्षक भागचंद बैरवा, वन मित्र शंभू रैगर और नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक एवं वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बेरवा शामिल रहे. अजगर के रेस्क्यू में स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया.

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया जागरूकअजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खेत या आसपास किसी भी प्रकार का वन्यजीव, अजगर या जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें. ग्रामीणों से अपील की गई कि वे वन्यजीव को खुद पकड़ने या उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें. वन्यजीव पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है. इसलिए वन्यजीवों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. वन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिससे लोगों में बना डर भी खत्म हो गया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 15:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj