Health

1 महीने में 13 पेनकिलर खाने से दोनों किडनी खराब, करवाना पड़ा ट्रांसप्लांट, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Last Updated:August 22, 2026, 15:12 IST

Painkiller Side Effect: पेनकिलर जिसे आप दर्द से राहत दिलाने वाली दवा के रूप में जानते हैं, गलत तरीके से खाने पर आपको जीवन भर का दर्द भी दे सकती है. हाल ही में एक युवक की दोनों किडनी पेनकिलर खाने से खराब हो गयी. ऐसे में यदि आप भी अक्सर पेनकिलर खाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में यहां जान लिजिए.

ख़बरें फटाफट

दर्द की गोली खाते ही क्यों मिलता है आराम? ज्यादा पेनकिलर खाने के नुकसान भी हैंZoom

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर भले ही बहुत जागरूक नहीं हो लेकिन उन्हें अपनी छोटी-छोटी बीमारियों या तकलीफ का इलाज जरूर मालूम है. सिरदर्द हो या फिर कमर दर्द, जोड़ों में दर्द या बुखार लोग अब डॉक्टर के पास नहीं जाते पहले वो अपनी समझ से दवा खाना ज्यादा उचित समझते हैं. पेनकिलर तो लोग ऐसे खाते हैं, जैसे कोई टॉफी. शायद यही गलती 31 साल के नंदराम से भी हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 महीने में 13 पेनकिलर खाने से युवक की दोनो किडनी खराब हो गयी जिसके बाद इंदौर में ट्रांसप्लांट किया गया.

बहुत से लोग बिना डॉक्टर की सलाह के बिना पेनकिलर ले लेते हैं. यह आदत आम लग सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से पेनकिलर का इस्तेमाल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. ज्यादातर लोग नहीं जानते कि पेनकिलर अस्थायी रूप से दर्द से राहत तो देती हैं, लेकिन इनका बार-बार सेवन शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर असर डाल सकता है. खासकर किडनी और लिवर पर इसका प्रभाव अधिक देखा जाता है.

पेनकिलर कैसे काम करता है?पेनकिलर (दर्द निवारक दवाएं) दर्द को सीधे “ठीक” नहीं करतीं, बल्कि दर्द के संकेतों को कम या ब्लॉक करके आपको राहत महसूस कराती हैं. मान लीजिए आपके शरीर में कहीं चोट लग गई या सूजन हो गई है, ऐसी स्थिति में शरीर कुछ खास केमिकल (जिन्हें प्रोस्टाग्लैंडिन्स कहा जाता है) बनाता है. ये दिमाग को संदेश भेजते हैं कि शरीर के उस हिस्से में दर्द है. पेनकिलर इन रसायनों के बनने को कम कर देती हैं. जब ये रसायन कम बनते हैं, तो दर्द कम महसूस होता है, सूजन घट सकती है और बुखार भी कम होने लगता है.

पेनकिलर से किडनी को कैसे नुकसान पहुंच सकता है?कुछ दर्द निवारक दवाएं किडनी तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह को प्रभावित करती हैं. ऐसे में जब इनका सेवन जरूरत से ज्यादा या लंबे समय तक किया जाता है, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. जिन लोगों को पहले से किडनी, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है, उनमें जोखिम और अधिक बढ़ जाता है.

पेनकिलर लेने से पहले रखें ये सावधानियां– बिना डॉक्टर की सलाह कभी भी पेनकिलर दवा का सेवन न करें.– दवा के पैकेट पर दी गई खुराक या डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा का ही पालन करें.– किडनी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना जरूरी है.– यदि आपको किडनी रोग, लिवर की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज है, तो दवा लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं.– अगर पेनकिलर लेने के बाद पेशाब में बदलाव, शरीर में सूजन, अत्यधिक थकान, मतली या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 15:12 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj