Health Tips: प्लेटलेट्स 50000 होने पर क्या होता है? जानें सबसे ज्यादा प्लेटलेट क्या खाने से बढ़ता है

Last Updated:October 09, 2026, 16:38 IST
Foods To Increase Blood Platelet: प्लेटलेट्स चोट लगने पर खून का थक्का जमाकर ब्लीडिंग को रोकती है. प्लेटलेट्स खून में मौजूद छोटी सेल्स होती है.यदि इसकी मात्रा ज्यादा कम हुई तो इससे मौत का भी खतरा होता है. ऐसे में यदि आपका प्लेटलेट्स 50000 हो गया है, तो ये संकेत है कि आपको अपनी डाइट में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फूड्स को शामिल करने की जरूरत है.
ख़बरें फटाफट
Foods To Increase Blood Platelet: प्लेटलेट्स खून में मौजूद छोटी कोशिकाएं होती हैं जो क्लॉटिंग बनाने का काम करते है. इसे थ्रोम्बोसाइट्स भी कहा जाता है. चोट लगने पर प्लेटलेट्स एक नेचुरल बैंडेज की तरह काम करता है.आपके खून की सिर्फ एक बूंद में हजारों प्लेटलेट्स होते हैं. यह जरूरी है कि आपके शरीर में इनकी मात्रा सही हो (न बहुत कम, न बहुत ज्यादा).
प्लेटलेट्स की कमी होने पर, चोट लगने पर आपका बहुत ज्यादा खून बहता है या शरीर पर नीले निशान पड़ने लगते हैं. वहीं, प्लेटलेट्स की संख्या बहुत ज्यादा होने पर नसों में ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में प्लेटलेट्स की सही मात्रा चोट लगने पर खून बहने से तो बचाती ही है, साथ ही खतरनाक क्लॉट बनने का खतरा भी नहीं होने देती, जो खून के बहाव को रोक सकते हैं.
प्लेटलेट्स कितना होना चाहिए?
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 1,50,000 से 4,50,000 तक प्लेटलेट्स होते हैं. शरीर लगातार प्लेटलेट्स बनाता रहता है क्योंकि वे केवल सात से 10 दिनों तक ही जीवित रहती हैं. आपके शरीर को नई प्लेटलेट्स बनाने में लगभग 72 घंटे (तीन दिन) लगते हैं. ऐसे में डाइट की मदद से इसकी कमी से बचाव आसान होता है.
प्लेटलेट्स 50000 होने पर क्या होता है?यदि आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या घटकर 50000 रह गयी है, तो ये नॉर्मल से कम है. इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है. इसमें चोट लगने पर खून अधिक बह सकता है. हल्की चोट से भी शरीर में नीले-हरे निशान दिख सकते हैं. शरीर में थकान लगना भी इसका एक लक्षण है.
प्लेटलेट्स कम होने पर क्या खाना चाहिए? (How To Boost Platelets )प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता और पपीते के पत्ते का रस काफी फायेदमंद माना जाता है. इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली, फलों में अनार, संतरा, मौसंबी, कीवी खाना काफी कारगर साबित होता है. प्लेटलेट्स को नेचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए कोई एक जादूई फूड नहीं है, आपको बस डाइट में फोलेट, आयरन, विटामिन बी12, विटामिन सी और विटामिन के की पर्याप्त मात्रा को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना होता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 09, 2026, 16:38 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



