जायल में BJP का चुनावी बिगुल, 25 वार्डों पर उतरेगी भाजपा, डॉ. मंजू बाघमार ने संभाली कमान, टिकट के लिए मची होड़

Last Updated:August 22, 2026, 19:49 IST
Jaial Municipal Elections: जायल में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी 25 वार्डों में चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. डॉ. मंजू बाघमार ने चुनावी कमान संभालते हुए कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद शुरू किया है. आरक्षण लॉटरी के बाद संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं. टिकट को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है और वार्डवार मजबूत उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है.
ख़बरें फटाफट
जायल निकाय चुनाव में भाजपा का मिशन शुरू
जायल (नागौर): नागौर जिले के जायल कस्बे में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. स्थानीय निकाय चुनावों के ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियों को और अधिक धार देते हुए एक रणनीतिक कदम उठाया है. जायल में पहली बार होने जा रहे इन ऐतिहासिक नगरपालिका चुनावों में पार्टी ने सभी 25 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. इस राजनीतिक हलचल के बीच स्थानीय विधायक एवं सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने खुद कमान संभाल ली है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.
चुनाव तैयारियों को गति देने के लिए राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने पिछले दो दिनों से लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी रखा है. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद स्थापित कर वार्डवार चुनावी समीकरणों का बारीकी से जायजा लिया. बैठकों में प्रत्याशियों के नामों और स्थानीय मुद्दों को लेकर भी गहन चर्चा की गई. राज्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी जायल के सभी 25 वार्डों में पूरी ताकत के साथ उतरेगी.
आरक्षण लॉटरी के बाद टिकट के दावेदारों में बढ़ी सक्रियताजैसे ही जायल नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी खुली, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई और टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए. विभिन्न वार्डों से आए सैंकड़ों दावेदारों ने पार्टी मंच पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है. पहली बार हो रहे इन चुनावों में अपना भाग्य आजमाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ सी मच गई है. टिकट वितरण की इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक चयन समिति का गठन किया है, जो हर दावेदार के कामकाज का मूल्यांकन कर रही है.
विकास कार्यों के बूते पर मैदान में उतरेगी भाजपाबैठक के दौरान राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने पिछले ढाई वर्षों में जायल कस्बे में हुए लाखों रुपये के विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों ही स्तरों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है. यदि जायल नगरपालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनता है, तो स्थानीय विकास कार्यों को और अधिक रफ़्तार मिलेगी. पार्टी अब इसी विकास के एजेंडे और चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर अपने मजबूत उम्मीदवारों का चयन करेगी, जिससे चुनाव मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Nagaur,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 19:49 IST



