5 ई-बसें सड़कों पर उतरीं, किराया सिर्फ 10 रुपये

Last Updated:August 22, 2026, 09:39 IST
Alwar News: अलवर शहर में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 5 नई ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है. शहर में कुल 100 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं, जो दो चरणों (50-50 बसें) में आएंगी. इन बसों के लिए बहाला में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है. वर्तमान में ये बसें हनुमान सर्किल से शालीमार और हल्दीना यूनिवर्सिटी वाले 2 रूटों पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेंगी. दूरी के हिसाब से किराया 10 से 60 रुपये तय किया गया है. ई-बसों के चलने से शहर में वायु व ध्वनि प्रदूषण में बड़ी कमी आएगी.
ख़बरें फटाफट
Alwar News: अलवर शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. शहर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाने और प्रदूषण मुक्त यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 नई ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. इस ई-बस सेवा से शहर के आम नागरिकों, विद्यार्थियों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत अलवर शहर के लिए कुल 100 ई-बसों की स्वीकृति मिली है. यह बसें 50-50 के दो चरणों में अलवर शहर पहुंचेगी. पहले चरण के तहत मिली 50 बसों में से 5 बसों की पहली खेप का संचालन शुरू हो चुका है. इन ई-बसों के सुचारू संचालन और चार्जिंग के लिए बहाला में एक अत्याधुनिक ई-बस चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है.
किन-किन रूटों पर चलेंगी ई-बसें?अलवर शहर में ई-बसों के संचालन के लिए कुल 9 प्रमुख रूट तय किए गए हैं. हालांकि, वर्तमान में केवल 5 बसें ही उपलब्ध होने के कारण शुरुआत में इन्हें 2 प्रमुख रूटों पर चलाया जा रहा है. ये बसें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगी. प्रत्येक बस रोजाना 4 फेरे लगाएगी और यात्रियों की सुविधा के लिए हर तय बस स्टॉप पर 2 मिनट का ठहराव रखेगी.
रूट 1: हनुमान सर्किल से अपना घर शालीमार
मार्ग: हनुमान सर्किल, नमन होटल, एनईबी श्मशान घाट, 60 फीट रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एयरोड्रॉम रोड, रेलवे स्टेशन, नंगली सर्किल, बिजलीघर, अंबेडकर चौराहा, जेल चौराहा, टेल्को चौराहा, भर्तृहरि पैनोरमा होते हुए अपना घर शालीमार तक.
रूट 2: हनुमान सर्किल से मत्स्य विश्वविद्यालय (हल्दीना)
मार्ग: हनुमान सर्किल, अपना घर शालीमार, टेल्को चौराहा, धोली दूब, जटियाना, हसन खां मेवात नगर, आरआर कॉलेज, भवानी तोप, मालवीय नगर, बुर्जा, दादर-सोहानपुर होते हुए मत्स्य विश्वविद्यालय (हल्दीना) तक.
दूरी के हिसाब से 10 से 60 रुपये तक किरायानगर निगम आयुक्त लक्ष्मी कांत कटारा ने बताया कि इन ई-बसों के पूरे मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए 30 आधुनिक बस स्टॉप बनाए जा रहे हैं. यात्रा के लिए दूरी के आधार पर 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की वाजिब किराया दर तय की गई है. इससे बड़े शहरों की तर्ज पर अलवरवासियों को सस्ती और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी.
प्रदूषण और शोर से मिलेगी बड़ी मुक्तिअलवर और भिवाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में वायु और ध्वनि प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है. ई-बसें पूरी तरह बैटरी से संचालित होती हैं, जिससे ये बिल्कुल भी धुआं या जहरीली गैसें उत्सर्जित नहीं करती हैं. इनके शुरू होने से डीजल और पेट्रोल चालित निजी वाहनों के इस्तेमाल में कमी आएगी, जिससे शहर की हवा साफ होगी और प्रदूषण की समस्या का स्थाई समाधान निकल सकेगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 09:39 IST



