Entertainment

“व्यापार हमारे हिसाब से चलता है, हम व्यापार के हिसाब से नहीं,” पटना में कालीन भैया ने सुनाया मिर्जापुर: द मूवी का डॉयलॉग

Last Updated:August 22, 2026, 22:59 IST

फिल्म के शौकीन लोगों के बीच मिर्जापुर मूवी का काफी क्रेज रहता है. आपको बता दें कि सिर्फ मूवी ही नहीं बल्कि फिल्म के कलाकारों और उनके नाम से भी लोग जुड़ाव महसूस करते हैं. मिर्जापुर के कई डॉयलॉग भी लोगों के बीच काफी चर्चित रहते हैं. अब एक मिर्जापुर के कालकारों ने…"व्यापार हमारे हिसाब से चलता है, हम...," कालीन भैया ने सुनाया मूवी का डॉयलॉगZoom

पटना: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बीच कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने पटना पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन किया. उनके साथ फिल्म की टीम भी मौजूद रही. पटना में फिल्म की टीम की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत टीम ने पटना में फिल्म को प्रमोट किया. लखनऊ के बाद पटना में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया.

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है. वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में पटना में हुए प्रमोशन से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी.

न्यूज 18 से बातचीत में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के बारे में कहा कि इसका शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. फिल्म शानदार बनी है. उन्होंने बताया कि फुल एंटरटेनिंग और मसालेदार फिल्म है. लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुन्ना भैया यानी देवेंदु पहली बार पटना आए हैं. पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर: द मूवी का एक डॉयलॉग भी बोलकर सुनाया “व्यापार हमारे हिसाब से चलता है, हम व्यापार के हिसाब से नहीं….मकबूल चलो.”

About the AuthorRajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ेंFirst Published :

August 22, 2026, 22:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj