ICC से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की गुहार, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के साथ की टेस्ट मैच की मांग

होमखेलक्रिकेट
ICC से श्रीलंका की गुहार, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के साथ की टेस्ट मैच की मांग
Last Updated:August 23, 2026, 14:41 IST
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से एफटीपी में उसके लिए बदलाव की मांग की है. बोर्ड अंतरिम अध्यक्ष एरान विक्रमरत्ने ने आईसीसी से अपील की है कि उसके लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ज्यादा टेस्ट मैच कराया जाए. श्रीलंका क्रिकेट फिलहाल भारत के साथ टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है, लेकिन एरान विक्रमरत्ने बीसीसीआई से और ज्यादा मैच के लिए बात करेगा.श्रीलंका क्रिकेट टीम
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की अंतरिम समिति के अध्यक्ष एरान विक्रमरत्ने ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए हैं. विक्रमरत्ने ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव पर जोर दिया जिससे कि श्रीलंका को भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ अधिक टेस्ट मैच खेलने को मिल सकें.
श्रीलंका ने जून-जुलाई में एक साल के अंतराल के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे और फिलहाल भारत के खिलाफ दो मैच की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा ले रहा है. श्रीलंका को इस साल छह और टेस्ट मैच खेलने हैं जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट (विदेश में) तथा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टेस्ट शामिल हैं.
आईसीसी हमें ज्यादा और बड़े टीमों के साथ टेस्ट मैच दें-विक्रमरत्ने
विक्रमरत्ने ने मीडिया से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के कारण हम पर्याप्त टेस्ट नहीं खेल पा रहे हैं और यही वह प्रारूप है जिसमें हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. लेकिन दौरे एफटीपी के आधार पर तय होते हैं और हमें उम्मीद है कि अगले (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) चक्र में भारत के और दौरे मिलेंगे.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुना है कि अगले चक्र में कुछ और (दौरे) होंगे इसलिए हम उम्मीद लगाए हुए हैं लेकिन जाहिर तौर पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीमें हैं जिनके खिलाफ पूरी दुनिया खेलना चाहती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें इन देशों के दौरे मिलें.’’ विक्रमरत्ने ने आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक संतुलित की वकालत की.
टी20 और वनडे से कैलेंडर हो गया व्यस्त
उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमें संतुलन की जरूरत है. अभी हमें 10 टेस्ट मैच खेलने हैं जबकि इस साल हमने बामुश्किल कुछ खेला है इसलिए मुझे लगता है कि हमें अपने एफटीपी पर फिर से काम करने और देखने की जरूरत है कि इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है.’’
विक्रमरत्ने ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 और 50 ओवर के क्रिकेट ने एक तरह से कैलेंडर को काफी व्यस्त कर दिया है लेकिन हम भारत के खिलाफ खेलना चाहते हैं क्योंकि सच्चाई यह है कि हम भारत पर काफी निर्भर हैं और क्रिकेट में वह वित्तीय रूप से भी सबसे मजबूत शक्ति है.’’ इसी संदर्भ में विक्रमरत्ने ने उम्मीद जताई कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ हाल में हुई बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 14:41 IST



