उर्वशी रौतेला ने पहना तिरंगे वाला गाउन, मचा घमासान, क्या यह है राष्ट्रीय ध्वज का अपमान? जानें क्या कहता है कानून

Last Updated:August 24, 2026, 15:02 IST
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में उर्वशी रौतेला बतौर जज पहुंचीं. यहां उनकी ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा. मगर देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगीं. दरअसल उर्वशी रौतेला ने तिरंगे वाला गाउन कैरी किया. जिसे देख लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया. चलिए बताते हैं आखिर क्या कहता है कानून.
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर का ऐलान हो चुका है. केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया है. अब केजिया भारत को रिप्रेजेंट 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेंगी. इस ब्यूटी पीजेंट को जज करने के लिए सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला से लेकर सेलिना जेटली तक पहुंचीं. इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा सुर्खियां उर्वशी बटौर रही हैं. जिन्होंने तिरंगे के रंग वाली ड्रेस पहनी. इस ड्रेस के चलते उन्हें कुछ लोगों ने बुरी तरह ट्रोल भी किया.
ब्यूटी पीजेंट में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और फर्स्ट रनरअप सेलिना जेटली भी पहुंचीं. इस दौरान उर्वशी ने सुष्मिता को अपना पहला गुरु बताया. जिन्होंने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था.
View this post on Instagram



