Sports

Happy Birthday Virat Kohli: 38 साल के हुए विराट कोहली, कमाई में भी राजा हैं क्रिकेट के किंग, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले और करोड़ों की नेटवर्थ

Last Updated:November 05, 2026, 00:09 IST

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली की पहचान सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर तक सीमित नहीं है. उन्हें दुनिया एक ब्रांड के रूप में भी जानती है. फैंस शायद उन्हें शतक, मैच विनिंग पारियां और मैदान पर कई यादगार लम्हों के लिए जानते होंगे, लेकिन यह भी किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर विराट की लग्जीरियस लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

विराट कोहली ने क्रिकेट के अलावा बिजनेस, इन्वेस्टमेंट और एडवर्टाइजेमेंट की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ना चाहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली की कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये है. लग्जरी कारों से लेकर देश-विदेश में आलीशान घरों तक, उनकी लाइफस्टाइल भी उनकी शानदार कामयाबी की कहानी बयां करती है.

विराट कोहली ने अपनी लोकप्रियता को सिर्फ विज्ञापनों तक भी सीमित नहीं रखा, बल्कि खुद के बिजनेस और ब्रांड भी खड़े किए. उनका फैशन ब्रांड ‘Wrogn’ युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान रखता है. इस ब्रांड के जरिए वह कैजुअल और ट्रेंडी कपड़ों के बाजार में सक्रिय हैं.

इसके अलावा कोहली का ‘One8’ ब्रांड भी काफी चर्चित है. इसे उन्होंने फिटनेस और लाइफस्टाइल से जोड़ा है. इस ब्रांड के तहत कपड़ों और दूसरी लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों के अलावा One8 Commune के जरिए हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी उनकी मौजूदगी है. इन कारोबारों से साफ है कि कोहली ने अपनी खेल से जुड़ी छवि को बिजनेस में बदलने का कोई मौका नहीं छोड़ा है.

Add as Preferred Source on Google

कोहली की पहचान एक फिट और अनुशासित खिलाड़ी के तौर पर रही है. वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और इसका असर उनके बिजनेस से जुड़े फैसलों में भी दिखाई देता है. Chisel Fitness जैसे वेंचर के जरिए वह फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े. उनका मानना रहा है कि एक खिलाड़ी के लिए अच्छी फिटनेस सफलता की बुनियाद है. यही वजह है कि फिटनेस से जुड़े कारोबार में उनकी दिलचस्पी भी रही है.

विराट कोहली ने अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों में भी निवेश भी किया है. उन्होंने प्लांट बेस्ड फूड से जुड़ी कंपनी Blue Tribe Foods और कॉफी ब्रांड Rage Coffee में पैसा लगाया है. इसके अलावा इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी Digit Insurance में भी उनका निवेश है.

कोहली की दिलचस्पी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. वह फुटबॉल क्लब FC Goa से भी जुड़े रहे हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने स्पोर्ट्स और कारोबार से जुड़ी कंपनियों में निवेश बढ़ाया है. Agilitas में करीब 40 करोड़ रुपये के निवेश की खबर भी सामने आई थी. इन निवेशों के जरिए वह अपनी कमाई के स्रोतों को क्रिकेट और विज्ञापन से आगे बढ़ा रहे हैं.

विराट कोहली की लोकप्रियता का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर भी दिखाई देता है. इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनकी पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया देते हैं. यही वजह है कि कंपनियां अपने उत्पादों के प्रचार के लिए कोहली को चुनती हैं.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए कोहली को करीब 12 करोड़ रुपये तक मिलते हैं. हालांकि, यह रकम अलग-अलग ब्रांड और विज्ञापन समझौतों के हिसाब से बदल सकती है. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पहुंच उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल करती है.

विज्ञापन भी विराट कोहली की कमाई का बड़ा जरिया है. वह कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ काम करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह करीब 30 प्रमुख ब्रांड से जुड़े हैं और विज्ञापनों से उनकी सालाना कमाई लगभग 200 करोड़ रुपये तक होती है. Manyavar, Audi और Puma जैसे ब्रांड के साथ वह जुड़े हैं. कंपनियों के लिए कोहली सिर्फ एक मशहूर खिलाड़ी नहीं, बल्कि ऐसा चेहरा हैं जिसकी बड़ी संख्या में लोग फैन हैं. मैदान पर उनके प्रदर्शन और फिटनेस के प्रति उनके अनुशासन का असर उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ता है.

बिजनेस और विज्ञापनों के बावजूद क्रिकेट कोहली की कमाई का सबसे अहम आधार बना हुआ है. बीसीसीआई के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से उनकी कमाई होती है. इसके अलावा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2026 के लिए उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. वह लीग के सबसे लोकप्रिय और ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं.

कोहली की लाइफस्टाइल भी अक्सर चर्चा में रहती है. उनके पास मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट है. इसके अलावा गुरुग्राम में बंगला और अलीबाग में फार्महाउस भी है. लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में भी उनके आलीशान अपार्टमेंट की चर्चा रही है.

कोहली कारों के भी शौकीन हैं. यही वजह है कि उनके कलेक्शन में एक से एक महंगी और लग्जरी कैन हैं. उनके गैराज में Bentley Continental GT, Bentley Flying Spur और Range Rover Vogue जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा Audi R8 जैसी हाई-परफॉर्मेंस कार भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा रही हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 05, 2026, 00:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj