Rajasthan

Sikar News: माइनस 15 डिग्री में नहीं मानी हार, विवेक ने 20 हजार फीट ऊंचे माउंट यूनम पर फहराया तिरंगा

Last Updated:August 25, 2026, 10:46 IST

Sikar News: सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी पर्वतारोही विवेक जोशी ने 6,111 मीटर (करीब 20,049 फीट) ऊंचे माउंट यूनम की चोटी फतह कर तिरंगा फहराया. माइनस 15 डिग्री तापमान, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद उन्होंने 23 अगस्त की सुबह 8:33 बजे यह उपलब्धि हासिल की। रुपीन पास के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी कामयाबी है. अब विवेक का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है.

कहते हैं कि ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जुनून हो तो मुश्किल से मुश्किल पर्वत भी रास्ता नहीं रोक सकता, इस कहावत को सीकर जिले के रहने वाले विवेक जोशी ने सच साबित करके दिखाया है. मूल रूप से विवेक जोशी श्रीमाधोपुर के रहने वाले है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में बरालाचा ला दर्रे पर स्थित 6,111 मीटर यानी करीब 20,049 फीट ऊंचे माउंट यूनम शिखर पर तिरंगा फहराकर है. माउंट यूनम भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है.

इस पहाड़ी का तापमान माइनस 15 डिग्री तक रहता है, विवेक जोशी माउंट यूनम अभियान पूरा करने के बाद श्रीमाधोपुर पहुंच चुके हैं. उन्होंने लोकल 18 को अपनी पूरी यात्रा साझा करते हुए बताया कि वे 18 अगस्त को जयपुर से अभियान के लिए रवाना हुए थे. अगले दिन 19 अगस्त को मनाली पहुंचे, लेकिन मौसम बहुत ज्यादा खराब हो गया. वहां लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही थी. ऐसे में इस मिशन पर जाना किसी खतरे से काम नहीं था.

विवेक ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण कई लोगों ने उन्हें अभी मिशन को शुरू करने से मना किया. लेकिन वे रुके नहीं यह क्या कहना था कि वे इस कठिन परिस्थिति में भी अपना लक्ष्य हासिल करके रहेंगे. इसके बाद वे अपनी टीम के साथ इस पर्वतारोहण मिशन के लिए रवाना हो गए. खराब मौसम के बीच उन्होंने अपनी प्रैक्टिस और शारीरिक क्षमता पर भरोसा बनाए रखा. पहाड़ी पर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस ठंड पड़ रही थी, आगे चलना मुश्किल हो रहा था.

Add as Preferred Source on Google

एक के बाद एक कठिन पर्वत मिशन में सफलता हासिल करने से विवेक ने इसे और भी अधिक कठिन बनाने का लक्ष्य रखा. उन्होंने माउंट यूनम पर तिरंगा फहराने को अपना अगला मिशन बनाया. माउंट यूनम मिशन के दौरान मौसम की चुनौती विवेक के लिए सबसे बड़ी परीक्षा रही. मनाली पहुंचने के बाद बदले मौसम ने अभियान की कठिनाई बढ़ा दी थी. बारिश और बर्फबारी के बीच ऊंचाई पर आगे बढ़ना आसान नहीं था. इसके बावजूद विवेक ने परिस्थितियों के आगे हार मानने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा किया.

विवेक का कहना है कि पर्वतारोहण केवल ऊंचाई नापने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के धैर्य और साहस की परीक्षा है. उन्होंने बताया कि रुपीन पास के बाद माउंट यूनम की सफलता ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाया है. अब उनकी नजर इससे भी बड़ी चुनौती पर है. विवेक ने अपना अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना तय किया है. उनका कहना है कि वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहराना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 25, 2026, 10:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj