Entertainment

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की फिल्म की डायरेक्टर ने मारी नकल? अक्षय कुमार को लीड रोल में किया खड़ा, छापे थे दबाकर नोट

Last Updated:August 25, 2026, 18:18 IST

साल 1970 वो साल था जब बॉलीवुड को सुपरहिट जोड़ी मिली. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की. दोनों ने साथ में काम किया और फिल्म सफल रही. सालों बाद इसी फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने एक नई फिल्म बनाई. जिसका प्लॉट करीब करीब सेम था. डायरेक्टर का आइडिया काम आया और फिल्म हिट हो गई.

साल 1970 यादगार था. इसी साल बॉलीवुड को एवरग्रीन जोड़ी मिली. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की. दोनों ने पहली बार ‘तुम हसीन मैं जवान’ में साथ में काम किया. दोनों की फिल्म हिट रही और आगे चलकर भी ये जोड़ी कई फिल्मों में नजर आईं. तभी तो हेमा-धर्मेंद्र की जोड़ी को सबसे फेमस और ग्रेटेस्ट जोड़ी का दर्जा भी कहा गया.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1970-1979 के बीच 17 हिट फिल्मों में काम किया. दोनों के बीच काम के साथ साथ प्यार भी हुआ. शादीशुदा धर्मेंद्र अपनी ड्रीमगर्ल को दिल दे बैठे. हेमा पर भी एक्टर के पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होने का कोई फर्क नहीं पड़ा.

‘तुम हसीन मैं जवान’की बात करें तो इस फिल्म को बप्पी सोनी ने डायरेक्ट किया था जिसमें हेमा-धर्मेंद्र की रोमांटिक जोड़ी के अलावा प्राण, हेलन और राजेंद्रनाथ जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी थी.

Add as Preferred Source on Google

‘तुम हसीन मैं जवान’ में शंकर-जयकिशन ने म्यूजिक दिया था. जिसमें मुन्ने की अम्मा ये तो बता, चेहरा तेरा अल्लाह-अल्लाह, दिल अच्छा है, अच्छी है सूरत, आप को पहले भी कहीं देखा है से लेकर कामदेव जैसी तेरी सुरतिया जैसे गाने थे. फिल्म में किशोर कुमार, पंकज उधास, मोहम्मद रफी, आशा भोसले से लेकर अन्य सिंगर्स की आवाज सुनाई दी.

तुम हसीन मैं जवान का पहले टाइटल दूल्हे राजा रखा जाना था. कहानी की बात करें तो ‘तुम हसीन मैं जवान’ (1970) की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक खूबसूरत लड़की पर फिल्माई गई है. धर्मेंद्र सुनील के रूप में हेमा, अनुराधा के रूप में नजर आते हैं. अनुराधा और सुनील को प्यार हो जाता है. लेकिन कुछॉ गलतफहमियां और अपराध की साजिश के चलते दोनों के बीच दरार आ जाती है. अब कैसे ये चीजें सुलझती हैं, ये आपको फिल्म में देखने को मिलता है.

इस फिल्म का एक रोचक किस्सा ये भी है कि इसकी कहानी का कुछ प्लॉट साजिद खान की ‘हे बेबी’ से भी मिलता है. ‘तुम हसीन मैं जवान’ में एक नवजात बच्चे को बचाने के बाद वह धर्मेंद्र उसकी देखभाल के लिए हेमा मालिनी को चुनते हैं. फिल्म में जब एक बच्चे की एंट्री होती है तो सुनील-अनुराधा की जिंदगी बदल जाती है. बच्चे के सिलसिले में दोनों मिलते हैं प्यार हो जाता है. मगर इस बीच कुछ ऐसा भी गठित होता है कि कहानी में कई टर्न और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

साल 2007 में आई ‘Heyy Babyy’ में भी एक बच्चा तीन आदमियों की जिंदगी में आता है और उसकी देखभाल करते-करते उनकी जिंदगी और सोच बदल जाती है. इन तीन लड़कों की भूमिका अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान ने निभाई है. साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली थी. ये एक कॉमेडी फिल्म थी.

इस तरह ‘तुम हसीन मैं जवान’ और ‘हे बेबी’ के बेसिक प्लॉट सेटअप में स्पष्ट समानता है. एक बच्चे की एंट्री, मेल किरदारों द्वारा बच्चे की देखभाल और उसके आसपास रिश्तों/रोमांस की कहानी. इसी तरह साल 2007 की कहानी को धर्मेंद्र की फिल्म से मिलता-जुलता बताते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 25, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj