2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC चुप क्यों, भारत में ऐसा हो तो…

होमखेलक्रिकेट
AUS में 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट तो भड़के गावस्कर, बोले- भारत में ऐसा हो तो…
Last Updated:August 25, 2026, 23:43 IST
sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए.मैके टेस्ट को लेकर गावस्कर ने आईसीसी को घेरा.
नई दिल्ली. मैके में खेले गए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच सिर्फ दो ही दिन में खत्म हो गया. चूंकि यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला गया, इसलिए इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रहे, लेकिन अगर भारत में ऐसा होता तो सबसे ज्यादा आलोचना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज करते. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इसी मुद्दे पर आईसीसी के रवैये को कटघरे में खड़ा किया है. मैके टेस्ट दो दिन में खत्म होने के बाद गावस्कर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो चुके हैं, लेकिन वहां की पिचों पर वैसी चर्चा नहीं होती जैसी भारतीय पिचों को लेकर देखने को मिलती है.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट दो दिन में खत्म, फिर भी सवाल नहींगावस्कर ने अपने Sportstar कॉलम में लिखा, ‘पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच दो दिन के भीतर खत्म हुए हैं. इसके बावजूद वहां की तेज और अतिरिक्त उछाल वाली पिचों की आलोचना नहीं की गई.’ उन्होंने पिछले साल की एशेज सीरीज का भी जिक्र किया. पर्थ और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट भी दो दिन के अंदर समाप्त हो गए थे. गावस्कर का सवाल है कि अगर ऐसी स्थिति भारत में होती तो क्या पिच को लेकर यही रवैया अपनाया जाता? उनका कहना है कि भारतीय पिच पर मैच जल्दी खत्म होने पर पिच की गुणवत्ता को लेकर तुरंत चर्चा शुरू हो जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होने पर मामला अलग नजर आता है.
‘बहाने भी तैयार मिल जाते हैं’गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया की पिचों को लेकर होने वाली सफाई पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, टअगर पिच पर जरूरत से ज्यादा उछाल हो और मैच जल्दी खत्म हो जाए तो इसके लिए कई तरह के कारण बताए जाते हैं.’गावस्कर बोले, ‘कहा जा सकता है कि ग्राउंड्समैन ने मौसम के अनुमान के आधार पर पिच पर ज्यादा घास छोड़ दी और इसी वजह से गेंद ने उम्मीद से ज्यादा उछाल लिया.’ गावस्कर का इशारा था कि इस तरह के सफाई अक्सर असली सवाल से ध्यान हटा देती है.
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदली रणनीति?दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इसके बाद मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट के लिए तैयार की गई तेज और उछाल वाली पिच को लेकर गावस्कर ने कोई हैरानी नहीं जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपनी ताकत के मुताबिक पिच तैयार करनी ही थी. मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया और बांग्लादेश को दोनों पारियों में 100 रन के भीतर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला पारी और 51 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.
SENA देशों की पिचों पर भी उठाया सवालगावस्कर ने इस बहस को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने उन देशों को लेकर बनी धारणा पर भी सवाल उठाया कि SENA देशों में पिचें टीम की जरूरत के हिसाब से तैयार नहीं की जातीं. उन्होंने कहा, ‘मैके की पिच से यह धारणा कमजोर होती है. अगर किसी टीम को अपनी कमजोरी दूर करने और विरोधी की ताकत को रोकने के लिए अपने मुताबिक पिच तैयार करने का मौका मिलता है, तो इसमें ऑस्ट्रेलिया भी अलग नहीं है.’
मैके की पिच को मिल सकती है ‘वेरी गुड’ रेटिंगगावस्कर की नाराजगी तब और बढ़ गई जब ऐसी खबरें सामने आईं कि सिर्फ दो दिन में खत्म हुए मैके टेस्ट की पिच को ICC की ओर से ‘वेरी गुड’ रेटिंग मिल सकती है. ICC की चार स्तर वाली पिच रेटिंग व्यवस्था में ‘वेरी गुड’ सबसे ऊंची श्रेणी है. गावस्कर ने इसी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि अब देखना होगा कि मैच रेफरी मैके की पिच को क्या रेटिंग देते हैं. गावस्कर ने कहा, ‘अगर यही स्थिति भारतीय पिच के साथ होती तो शायद प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग होती.’ महान बल्लेबाज का सवाल सीधा है कि अगर दो दिन में टेस्ट खत्म होना पिच की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है, तो यह नियम हर देश पर एक जैसा लागू क्यों नहीं होना चाहिए?
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 23:43 IST



