Rajasthan

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस अस्पताल में भर्ती, स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव

Last Updated:August 25, 2026, 23:53 IST

Kirori Lal Meena Health : कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती. वे सवाई माधोपुर से विधायक हैं. मीणा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ बताए जा रहे थे. इसके बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस अस्पताल में भर्तीZoomकृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जयपुर. राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में इलाज शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. तबीयत में सुधार नहीं होने और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया.

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ बताए जा रहे थे. इसके बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सवाई माधोपुर विधानसभा से विधायक हैं किरोड़ी लाल मीणा
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय नेताओं में शामिल हैं. वह वर्तमान में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में भी चिंता देखी जा रही है.

दौसा के मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं किरोड़ी लाल मीणा
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मूल रूप से दौसा जिले के मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं. राजस्थान की राजनीति में उनकी अलग पहचान रही है और वह कई अहम मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं. फिलहाल स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका इलाज चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत नरम बताई जा रही थी. जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है. उनकी सेहत को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 25, 2026, 23:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj