वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स, कोहली नंबर-1, टॉप-5 में 9 शतक जड़ने वाला बल्लेबाज भी

होमखेलक्रिकेट
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स, टॉप-5 में भारत का पड़ोसी
Last Updated:August 26, 2026, 05:01 IST
most runs in odi by active cricketers: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स की टॉप-5 लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. कोहली 14000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और एक्टिव क्रिकेटर्स में सिर्फ इकलौते खिलाड़ी हैं. उनके नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का भी रिकॉर्ड है.शाकिब अल हसन ने वनडे से अब तक संन्यास नहीं लिया है.
नई दिल्ली. वनडे क्रिकेट में जब भी सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बात होगी सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे रहेगा. महान भारतीय बल्लेबाज ने 18000 से ज्यादा रन बनाकर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को मजबूती से अपने नाम किया हुआ है. इस मामले में कोई उनके आस-पास भी नहीं है. हालांकि, क्या आप जानते हैं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स की टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन शामिल है. भारतीय स्टार बल्लेबाज के नाम इस फॉर्मेट में 14,941 रन दर्ज हैं और वह मौजूदा समय में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाज हैं. खास बात यह है कि टॉप-5 में एक ऐसा बल्लेबाजों भी शामिल है, जिसने वनडे में सिर्फ 9 शतक ही बनाए हैं.
विराट कोहली सबसे आगेविराट कोहली ने 2008 से अब तक भारत के लिए 314 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 302 पारियों में 47 बार नाबाद रहते हुए 14,941 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 58.59 और स्ट्राइक रेट 93.95 है. कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक और 79 अर्धशतक हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है. विराट 15000 रन के आंकड़े से सिर्फ कुछ कदम दूर हैं. ऐसा करते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिसने 15000 वनडे रन का आंकड़ा छुआ.
दूसरे नंबर पर भी भारतीयइस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा से कोहली करीब 3,000 रन आगे हैं. भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 11,895 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. उन्होंने 2007 से अब तक 288 वनडे मैचों में 280 पारियां खेलीं और 37 बार नाबाद रहे. रोहित के नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक हैं. वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो इस फॉर्मेट में अब भी किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. उनका औसत 48.95 और स्ट्राइक रेट 93.04 रहा है.
जो रूट तीसरे नंबर परइंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2013 से अब तक 192 वनडे मैचों में 181 पारियां खेली हैं. रूट के नाम 7,826 रन दर्ज हैं. उनका औसत 51.15 और स्ट्राइक रेट 87.86 है. उन्होंने वनडे में 20 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 166 रन है. बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 7,570 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 2006 से 2023 तक 247 वनडे मैच खेले और 234 पारियों में बल्लेबाजी की. शाकिब के नाम 9 शतक हैं. इसके अलावा उन्होंने 56 अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 134 रन है और वनडे में उनका औसत 37.29 रहा. शाकिब ने अब तक वनडे से संन्यास का ऐलान नहीं किया है.
डिकॉक टॉप-5 में इकलौते दक्षिण अफ्रीकीदक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक इस लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं. उन्होंने 2013 से 2025 तक 161 वनडे मैचों में 161 पारियां खेलीं और 7,123 रन बनाए. डी कॉक के नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 178 रन है. उनका बल्लेबाजी औसत 46.55 और स्ट्राइक रेट 96.68 रहा. 2023 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान करने वाले डी कॉक ने पिछले साल सितंबर में फिर से वनडे क्रिकेट खेलने का फैसला किया था. उनका लक्ष्य अगले साल घर पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को ट्रॉफी जिताना है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2026, 05:01 IST



