National

बादलों भरी सुबह, मौसम भी कूल, आज दिल्ली-नोएडा में कैसी होगी बारिश? ट्रैफिक का हाल भी जान लें

होमताजा खबरDelhi

बादलों भरी सुबह, मौसम भी कूल, आज दिल्ली-नोएडा में कैसी होगी बारिश?

Last Updated:August 26, 2026, 07:56 IST

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना है. सुबह से बादल छाए हुए हैं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है. आज ट्रैफिक जाम कम रहेगा लेक‍िन पीक आवर्स में ट्रैफ‍िक धीमा हो सकता है. कालिंदी कुंज, संगम विहार जैसे इलाकों में जलभराव से परेशानी हो सकती है. बादलों भरी सुबह, मौसम भी कूल, आज दिल्ली-नोएडा में कैसी होगी बारिश? Zoomआज द‍िल्‍ली के कुछ इलाकों में हल्‍की बार‍िश हो सकती है. हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं क‍िया है. (फाइल फोटो- Reuters)

Delhi Weather News: आज दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं. जबकि कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज 26 अगस्त को पूरे इलाके में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि भारी बारिश न होने से आज ट्रैफिक जाम की समस्या कुछ कम रहेगी लेकिन पीक आवर्स में दिल्ली के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक स्लो रहेगा.

दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है, जहां अभी भी वाहनों के आराम से गुजरने में दिक्कतें हो रही हैं. इनमें कालिंदी कुंज, संगम विहार, किराड़ी, मुंडका और जखीरा अंडरपास में ट्रैफिक जाम की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम बूंदाबांदी वाला रहेगा, हालांकि बहुत भारी या मध्यम बारिश की संभावना कम है. ऐसे में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि आज मौसम ठंडा रहेगा और तापमान में भी सामान्य की अपेक्षा गिरावट रहेगी.

आईएमडी का कहना है कि आज तापमान न्यूनतम स्तर पर लगभग 26°C रह सकता है, जबकि अधिकतम लगभग 33°C के आसपास रहेगा, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगी. हालांकि इससे एक दिन पहले हुई बारिश के चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से कई अंडरपास सहित अन्य इलाकों में वाहनों की आवाजाही में लोगों को परेशानी हो सकती है.

25 अगस्त को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह भारी बारिश हुई थी, जबकि दोपहर बाद और शाम को नोएडा के कई इलाकों में मूसलाधार पानी बरसा, इससे कुछ जगहों पर पानी भरने की समस्या पैदा हो गई. हालांकि मौसम विभाग आज हल्की बारिश होने का अनुमान जता रहा है, जिससे दैनिक गतिविधियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ेंFirst Published :

August 26, 2026, 07:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj