Rajasthan

सुदर्शन सिंह रावत के ‘रोजड़ा’ बयान पर भड़के हरिसिंह, बोले- पागलपन का दौरा पड़ गया है

Last Updated:August 27, 2026, 08:44 IST

Harisingh Rawat-Sudarshan Singh Dispute: राजसमंद के भीम विधानसभा क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस की एक बैठक के वीडियो में पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भीम-देवगढ़ क्षेत्र में गरीबों के पट्टों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि कोई गरीब दो-तीन दिन तक अपना पट्टा नहीं संभाले तो उसे हड़प लिया जाता है. इसी दौरान उन्होंने वर्तमान विधायक के लिए “रोजड़ा” शब्द का इस्तेमाल किया. सुदर्शन सिंह रावत ने क्षेत्र की स्थिति खराब बताते हुए विधायक पर निशाना साधा. इसके जवाब में हरिसिंह रावत ने पूर्व विधायक पर पलटवार करते हुए उन्हें “पागलपन का दौरा पड़ गया है” कहा. उन्होंने सुदर्शन सिंह रावत पर विकास नहीं कराने और उनके कार्यक्रमों की भीड़ के वीडियो एडिट कर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. दोनों नेताओं के बयान से भीम की सियासत गरमा गई है.

ख़बरें फटाफट

भीम में चुनावी घमासान तेज, सुदर्शन सिंह के आरोपों पर हरिसिंह का तीखा पलटवारZoom राजसमंद के भीम विधानसभा क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमाई

राजसमंद. भीम विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच बयानबाजी ने माहौल गरमा दिया है. कांग्रेस की एक बैठक का वीडियो सामने आया है, जिसमें भीम से पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत पर तीखा हमला बोला है. पूर्व विधायक के बयान के बाद अब भीम विधायक हरिसिंह रावत ने भी पलटवार किया है. दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

कांग्रेस की बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की स्थिति को लेकर वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत पर निशाना साधा. उन्होंने विधायक की बढ़ती भूख का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए. इसी दौरान उन्होंने बातों ही बातों में वर्तमान विधायक के लिए “रोजड़ा” शब्द का इस्तेमाल किया. उनके इस बयान की अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है.

भीम-देवगढ़ इलाके में गरीबों के पट्टे सुरक्षित नहीं

सुदर्शन सिंह रावत ने आरोप लगाया कि भीम-देवगढ़ इलाके में गरीबों के पट्टे सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब अपना पट्टा दो-तीन दिन तक संभालकर नहीं रखे तो ये “रोजड़े” उसे हड़प कर लेते हैं. पूर्व विधायक ने क्षेत्र की स्थिति को बेहद खराब बताते हुए वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. उनके बयान के बाद यह मामला स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है.

हरिसिंह रावत ने भी किया पलटवार

पूर्व विधायक के आरोपों पर भीम से वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत ने भी तीखा पलटवार किया. उन्होंने सुदर्शन सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें “पागलपन का दौरा पड़ गया है.” विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास के लिए कुछ नहीं कराया और अब उनके कार्यक्रमों में जुटने वाली भीड़ के वीडियो को एडिट करके इस्तेमाल किया जा रहा है. हरिसिंह रावत ने कहा कि सुदर्शन सिंह रावत लगातार उन पर झूठे आक्षेप लगा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक का विकास से कोई लेना-देना नहीं है और वे सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

विधायक ने अपने कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ को लेकर भी पूर्व विधायक के दावों पर सवाल उठाए. भीम में नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच कांग्रेस की बैठक में सामने आए इस वीडियो ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है. पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत के आरोप और वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत के पलटवार के बाद अब दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 08:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj