Rajasthan

दौसा में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए जा रहे घायल

Last Updated:August 28, 2026, 07:15 IST

Dausa Road Accident: दौसा जिले में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोलवा थाना क्षेत्र के गादरवाड़ा गांव के समीप बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने और कुछ लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं. मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां भेजी गई हैं. आसपास के थानों से भी पुलिस बल को घटनास्थल पर रवाना किया गया है. घायलों को उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अब तक दो एंबुलेंस अस्पताल पहुंच चुकी हैं. वहीं कोतवाली और सदर थाना पुलिस भी दौसा जिला अस्पताल पहुंच गई है. अस्पताल में घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

दौसा में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, कई लोग घायलZoomदौसा जिले में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले के जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में गादरवाड़ा गांव के समीप बताया जा रहा है, जहां दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक में सवार कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. हादसे में कुछ लोगों की मौत की सूचना भी मिल रही है, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां रवाना की गई हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है.

दौसा जिला अस्पताल पहुंचाए जा रहे घायल

हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल लाया जा रहा है. अब तक दो एंबुलेंस दौसा जिला अस्पताल पहुंच चुकी हैं, जबकि मौके से और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस रवाना की गई हैं. जिला अस्पताल में भी घायलों के पहुंचने की सूचना के बाद मेडिकल स्टाफ को अलर्ट किया गया है. अस्पताल प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है. वहीं, कोतवाली और सदर थाना पुलिस भी दौसा जिला अस्पताल पहुंच गई है. पुलिस अस्पताल पहुंच रहे घायलों और उनके परिजनों से जानकारी जुटा रही है. दूसरी ओर कोलवा थाना क्षेत्र में हादसे वाली जगह पर भी पुलिस की टीमें मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं.

आसपास के थानों की पुलिस मौके पर भेजी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. पुलिस का प्राथमिक फोकस घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने और एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को संभालने पर है. हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. फिलहाल हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात समान आई है. हालांकि कितने लोग घायल है और कितने की मौतें हुई है इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक की टक्कर गादरवाड़ा गांव के पास हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत-बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 07:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj