Rajasthan

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार, चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, जयपुर में 50% तक महंगी

Last Updated:August 28, 2026, 06:53 IST

Jaipur Sugar Price Rise: जयपुर सहित पूरे देश में चीनी के दामों में 40 से 50 फीसदी की अचानक बढ़ोतरी ने आगामी त्योहारी सीजन से पहले आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है. ₹45 प्रति किलो बिकने वाली चीनी ₹65 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंच गई है. इससे मिठाई कारोबारियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है, वहीं बूरा और बताशे जैसी चीजें डेढ़ गुना तक महंगी हो गई हैं. राजस्थान में मंडी टैक्स को भी महंगाई की एक वजह माना जा रहा है. व्यापारी और आम नागरिक सरकार से राहत की उम्मीद जता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में चीनी के दाम 50% तक बढ़े, त्योहारी बजट बिगड़ाZoomराखी-तीज के बाद त्योहारों की मिठास होगी महंगी, चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता

Jaipur: पूरे देश में अचानक बढ़े चीनी यानी शक्कर के दामों ने महंगाई की चर्चा को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आगामी त्योहारों को लेकर बाजारों में अलग तरह का प्रेशर दिखाई देने लगा है. कुछ मिठाइयां महंगी हो चुकी हैं तो कुछ महंगी होने को तैयार हैं. साथ ही, चीनी के दाम 40 से 50 फीसदी तक बढ़ने के चलते घरों का बजट भी बिगड़ रहा है. त्योहारों के वक्त रिश्तों और मिठाइयों में मिठास घोलने वाली चीनी अब जायके को किरकिरा करती नजर आ रही है. पिछले दिनों में चीनी के दाम अचानक बेतहाशा बढ़ने लगे और कहीं-कहीं तो पैकिंग वाली चीनी 65 से 70 रु. प्रति किलोग्राम तक बेची जा रही है.

आमतौर पर 45 रु. के आसपास बिकने वाली चीनी के दाम इस कदर बढ़ना चीनी के बड़े व्यापारियों की समझ से भी परे हैं. राजस्थान शुगर ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण तो यहां तक कहते हैं कि चीनी के दामों में ऐसी बेतहाशा बढ़ोतरी पहली बार देखी है. वहीं, राजस्थान में ज्यादा कीमत का कारण मंडी टैक्स भी बताया जा रहा है, जो देश में और कहीं नहीं.

मिठाई कारोबारियों और विक्रेताओं के उड़े होशचीनी के दाम बढ़ने के साथ ही आने वाले अच्छे त्योहारी सीजन की आस में बैठे मिठाई कारोबारियों और बूरा-बताशे विक्रेताओं के होश फाख्ता हैं. स्वीट्स शॉप चलाने वाले नवीन चौधरी कह रहे हैं कि चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों के दामों को बढ़ाने का प्रेशर बढ़ गया है. वहीं, बताशे, मीठे मखाने, बूरा, गुड़ आदि बेचने वाले व्यापारियों की ग्राहकी कम हो गई है. इन चीजों के दामों पर तो सीधे असर के चलते भाव डेढ़ गुना तक हो गए हैं. किशनपोल बाजार के मिठाई विक्रेता ओमप्रकाश शर्मा और बालासहाय जाट भी बढ़ते दामों से चिंतित हैं.

आम आदमी और गृहिणियों पर चौतरफा दबावपूरी महंगाई को अपनी पीठ पर ढोने वाला यानी आम आदमी घर का बजट बिगड़ने से हलकान है. चीनी के महंगा होने से रसोई का बजट तो बिगड़ा ही है, आने वाले त्योहारों में भी बजट बिगड़ने की आहट से लोग परेशान हैं. हरियाली तीज के बाद से शुरू होने वाले त्योहारों से आमजन का जोश तो काफी हाई है लेकिन चीनी के बढ़े दामों ने जायका बिगाड़ रखा है. मिठाइयों के बाजार पर प्रेशर तो है ही, घर का बजट संभालना भी आमजन को भारी लग रहा है. हालांकि लोगों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में सरकार की ओर से चीनी के दामों को कंट्रोल करने की दिशा में उठाए जाने वाले कदम उन्हें राहत जरूर देंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 06:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj