Bassi Food Safety Raid | 125 किलो मिलावटी मिल्क केक नष्ट

Last Updated:August 28, 2026, 08:01 IST
Jaipur Bassi Food Safety Raid:: बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की. शर्मा मिष्ठान भंडार से अलवर से ₹180/किलो में मंगवाया गया 125 किलो मिलावटी मिल्क केक नष्ट करवाया गया. जिसे ₹360/किलो में बेचा जा रहा था. टीम ने श्री अम्बे और लाल जी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक. मावा बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल लिए. सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में सुशील चोटवानी. राजेश नागर और रिमिका माथुर शामिल रहे.
ख़बरें फटाफट
Bassi Food Safety Raid: ₹180 का मिल्क केक ₹360 में बेच रहे थे, 125 किलो माल नष्ट
Jaipur: त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मिलावटी और घटिया सामग्री बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. इसी कड़ी में फूड सेफ्टी टीम ने बस्सी के मुख्य बाजार में स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों पर अचानक दबिश देकर सैंपलिंग और जांच की कार्रवाई को अंजाम दिया.
कार्रवाई के दौरान तुंगा रोड स्थित शर्मा मिष्ठान भंडार पर जब टीम पहुंची तो वहां भारी मात्रा में संदिग्ध मिल्क केक पाया गया. सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार शर्मा मिष्ठान भंडार पर अलवर से बेहद कम कीमत यानी करीब 180 रुपये प्रति किलो की दर से मिल्क केक मंगवाया गया था. इसके बाद उसी मिल्क केक को ग्राहकों को काउंटर से करीब 360 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था. फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर ही मिल्क केक का सैंपल लिया. इसके बाद तीन कार्टन में रखे कुल 60 पैकेट (लगभग 125 किलो मिलावटी मिल्क केक) को तुरंत नष्ट करवा दिया. ताकि यह दूषित सामग्री बाजार में ग्राहकों तक न पहुंच सके.
अन्य दुकानों पर सैंपलिंग. मावा बर्फी और गुलाब जामुन के भी लिए सैंपल.खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केवल एक ही दुकान नहीं बल्कि बाजार की अन्य प्रमुख मिठाई दुकानों पर भी सघन जांच अभियान चलाया. टीम ने श्री अम्बे जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया. इसके अलावा लाल जी जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण करते हुए वहां से मिल्क केक. मावा बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल जांच के लिए लिए. सभी एकत्रित किए गए नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दुकानदारों को दिशा-निर्देश. स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत.कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में शामिल सुशील चोटवानी. राजेश नागर और रिमिका माथुर ने बाजार के अन्य मिठाई विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए. टीम ने सभी दुकानदारों को मिठाइयों में सिंथेटिक या हानिकारक फूड कलर का कम से कम इस्तेमाल करने. दुकान परिसर में पूर्ण साफ-सफाई बनाए रखने. सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और केवल अच्छी गुणवत्ता वाले मावे का ही प्रयोग करने की हिदायत दी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 28, 2026, 07:59 IST



