Rajasthan

राजस्थान में रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, जयपुर में फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासा, SOG की कार्रवाई

Last Updated:August 28, 2026, 07:39 IST

Rajasthan News Live: दौसा में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने और मौत की सूचना सामने आई है. हादसा चैनेज नंबर 6 पर हुआ और घायलों को 9 एंबुलेंस से दौसा जिला…और पढ़ेंLive: दौसा में बस-ट्रक भिड़े, जयपुर में फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासाZoom

दौसा में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई

Rajasthan News Live: दौसा में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने और मौत की सूचना से हड़कंप मच गया. हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के गादरवाड़ा गांव के पास एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 6 पर हुआ. घायलों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और अब तक 9 एंबुलेंस अस्पताल पहुंच चुकी हैं. एसपी पीयूष दीक्षित भी मौके पर पहुंचे हैं. वहीं सिरोही में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैथीपुरा गांव के बरसाती नालों में दबिश दी. करीब 2000 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट की गई. कार्रवाई आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

दौसा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 9 एंबुलेंस पहुंचीं अस्पताल

दौसा में जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. कोलवा थाना क्षेत्र के गादरवाड़ा गांव के समीप चैनेज नंबर 6 पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने और मौत की सूचना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया. मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां रवाना की गईं. आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर भेजा गया. घायलों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अब तक 9 एंबुलेंस अस्पताल पहुंच चुकी हैं. कोतवाली और सदर थाना पुलिस भी अस्पताल में मौजूद है. एसपी पीयूष दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

सिरोही में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2000 लीटर वॉश नष्ट

सिरोही में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आबकारी निरोधक दल सिरोही ने मैथीपुरा गांव के बरसाती नालों में दबिश देकर करीब 2000 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट की. यह वॉश प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर छिपाकर रखी गई थी. कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के निर्माण और भंडारण से जुड़े ठिकानों की जांच की गई. अभियान में सिरोही के साथ रेवदर और आबूरोड आबकारी निरोधक दल भी शामिल रहे. विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार चुनाव से पहले अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सावन के अंतिम दिन नीलकंठ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के अंतिम दिन दौसा की पंच महादेव नगरी में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर नजर आया. शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त 365 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन के लिए पहुंचे. रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण मंदिर में बच्चों और महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ रही. रक्षाबंधन पर अपने पीहर पहुंची महिलाएं भी परिवार के साथ नीलकंठ महादेव के दर्शन करने पहुंचीं. पूरे सावन महीने में शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं रही. मंदिर परिसर में भक्तों के लिए खीर प्रसादी का आयोजन भी किया गया. सुबह से देर तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा.

टोंक में कांस्टेबल मीठालाल गंभीर घायल, अस्पताल पहुंचे एसपी

टोंक जिले में सड़क हादसे में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मीठालाल गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कांस्टेबल बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान उनियारा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वे गंभीर घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से टोंक के सआदत अस्पताल पहुंचाया गया. कांस्टेबल के अस्पताल पहुंचने से पहले ही एसपी रोशन मीणा वहां पहुंच गए और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अस्पताल प्रशासन को घायल पुलिसकर्मी के बेहतर उपचार के लिए पहले ही तैयारियां करने के निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांस्टेबल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा. टोंक सीओ मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव भी अस्पताल में मौजूद रहे.

फर्जी खेल सर्टिफिकेट केस में दलाल गिरफ्तार, 7 लाख में बेचा था

जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़े फर्जी खेल प्रमाण-पत्र मामले में एसओजी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसओजी ने दलाल ओमप्रकाश कस्वां को पकड़ा है. जांच के अनुसार खेल कोटे में 2 फीसदी अभ्यर्थियों का चयन होना था और ताइक्वांडो खेल प्रमाण-पत्र के आधार पर 38 अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में आए थे. आरोप है कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद के नाम से फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार कर बेचे गए और फर्जी ई-मेल आईडी के जरिए उनका वेरिफिकेशन भी कराया गया. एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार ओमप्रकाश ने एक फर्जी खेल प्रमाण-पत्र 7 लाख रुपए में बेचा था. प्रमाण-पत्र खरीदने वाली बबीता जाखड़ पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है. मामले में कई अन्य आरोपी भी गिरफ्त में हैं.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 07:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj