ऋतिक रोशन के लाडले ऋहान का ‘म्यूजिकल धमाका’, पोते के पहले गाने पर राकेश रोशन हुए इमोशनल- ‘बढ़ते रहो मेरे बच्चे’

Last Updated:August 28, 2026, 16:10 IST
Hrehaan Roshan Musical Debut : ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान रोशन ने अपने पहले गाने से संगीत की दुनिया में कदम रखा है. उन्होंने यह गाना खुद लिखा, कंपोज किया और गाया है. उन्होंने अपने परिवार की संगीतमय विरासत को आगे बढ़ाया है. दादा राकेश रोशन ने पोते ऋहान के गाने ‘दिस हेवनली प्लेस’ का वीडियो शेयर करके अपने जज्बात बयां किए हैं. उन्होंने ऋहान की संगीत के प्रति जुनून की तारीफ की.
ख़बरें फटाफट
ऋहान रोशन ने खुद गाना लिखा, कंपोज किया और उसे गाया है. (फोटो साभार: Instagram@hrehaan)
नई दिल्ली: ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान ने म्यूजिकल डेब्यू किया है. उन्होंने ‘दिस हेवनली प्लेस’ नाम के अपने पहले इंग्लिश सिंगल के साथ एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े ऋहान का म्यूजिक हिंदी फिल्म म्यूजिक और वेस्टर्न रॉक दोनों से प्रेरित है. उनका डेब्यू ट्रैक ‘दिस हेवनली प्लेस’ 3:36 मिनट का गाना है जो युवा लव स्टोरी के बारे में है.
राकेश रोशन ने पोते के पहले गाने का वीडियो पोस्ट करके उन पर गर्व जताया. ऋहान रोशन का पहला एल्बम लोगों को पसंद आ रहा है. उन्होंने अंग्रेजी में गाना गाया है. ‘कृष’ के डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर ऋहान की तारीफ की और म्यूजिक के प्रति उनके जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उनका हौसला बढ़ाया. राकेश ने एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया. उन्होंने रोशन परिवार में म्यूजिक की अहमियत के बारे में बात की और बताया कि ऋहान को अपने म्यूजिकल प्रोजेक्ट की कमान संभालते देखना कितना खास है.
View this post on Instagram



