Sports

गंभीर से भिड़ने वाले पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, ‘ओवल कांड’ को लेकर लिया गया एक्शन

होमखेलक्रिकेट

गंभीर से भिड़ने वाले पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, ‘ओवल कांड’ को लेकर तगड़ा एक्शन

Last Updated:August 28, 2026, 16:41 IST

Lee Fortis gautam gambhir clash: पिछले साल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में आने वाले फोर्टिस को अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह घटना द ओवल में द हंड्रेड मुकाबले की तैयारियों के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा.गंभीर से भिड़ने वाले पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, 'ओवल कांड' को लेकर तगड़ा एक्शनZoomओवल के पिच क्यूरेटर पर एक्शन.

नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट के मशहूर ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. उन पर एक विवाद को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है. दरअसल, पिछले साल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में आने वाले फोर्टिस को अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह घटना द ओवल में द हंड्रेड मुकाबले की तैयारियों के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा.

पूरा मामला क्या था?यह घटना 28 जुलाई को द ओवल में हुई, जहां अगले दिन एमआई लंदन और लदंन स्पिरिट के बीच द हंड्रेड का मुकाबला खेला जाना था. मैच से पहले दोनों टीमों का अभ्यास भी मैदान पर होना था और तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान फोर्टिस की ईसीबी के एक कर्मचारी के साथ तीखी बहस हो गई. घटना के कुछ ही समय बाद सरे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव एलवर्दी फोर्टिस के साथ मैदान पर गंभीर बातचीत करते नजर आए. इसके बाद फोर्टिस मैदान से चले गए और तब से द ओवल में वापस नहीं लौटे हैं.

क्या फोर्टिस की नौकरी पर भी खतरा?फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फोर्टिस दोबारा द ओवल में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं. इंग्लिश क्रिकेट से जुड़े कुछ सूत्रों का मानना है कि शायद वह अब अपने पद पर वापस न लौटें. हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक विवाद की असली वजह और ईसीबी कर्मचारी के साथ हुई बहस की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है.

पिछले साल गौतम गंभीर से भी हुआ था विवादली फोर्टिस के लिए यह पहला विवाद नहीं है. पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले गए टेस्ट के दौरान गौतम गंभीर के साथ उनका पंगा हुआ था. दोनों के बीच बहस पिच के स्क्वायर और उसकी स्थिति को लेकर हुई थी. इसी दौरान गंभीर ने फोर्टिस से कथित तौर पर कहा था, ‘तुम सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं.’ इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बाद में भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी फोर्टिस को ‘अहंकारी’ बताया था.

काम के मामले में बेहद सफल रहे हैं फोर्टिसविवादों के बावजूद ली फोर्टिस को इंग्लिश क्रिकेट के बेहतरीन ग्राउंड्समैन में गिना जाता है. उन्होंने 2012 में सिर्फ 30 साल की उम्र में द ओवल के हेड ग्राउंड्समैन की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके कार्यकाल में सरे ने शानदार सफलता हासिल की. फोर्टिस ने 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन बार ईसीबी ग्राउंड मैनेजर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता. इसी अवधि में सरे ने भी लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किए.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 16:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj