IND vs SL: पडिक्कल या सुथार नहीं, 30 साल के इस स्टार को मिला ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ मेडल

होमखेलक्रिकेट
पडिक्कल या सुथार नहीं, 30 साल का स्टार बना ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’
Last Updated:August 28, 2026, 17:46 IST
prasidh krishna impact player of the series: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ मेडल दिया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन ने प्रसिद्ध को यह मेडल पहनाया. प्रसिद्ध ने सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को सफलताएं दिलाईं.प्रसिद्ध कृष्णा बने ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’.
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम की. कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में फॉलोऑन देते हुए श्रीलंका पर दबाव जरूर बनाए रखा, लेकिन बारिश से प्रभावित मुकाबले की अपनी दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए मैच ड्रॉ करा दिया. सोनल दिनुशा ने दोनों पारियों में शतक जड़कर श्रीलंका की लाज बचाई. इस सीरीज को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिलने वाले इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल के विजेता का नाम सामने आ चुका है. ये मेडल न तो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को मिला और न ही सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले मानव सुथार को, बल्कि प्रसिद्ध कृष्णा को पहनाया गया.
भारतीय क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन ने प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ करते हुए उन्हें यह मेडल पहनाया. बीसीसीआई की ओर से वीडियो जारी किया गया है, जिसमें हरी प्रसाद मोहन प्रसिद्ध की तारीफ करते दिख रहे हैं. हरी ने कहा, ‘प्रसिद्ध ने बल्लेबाजों से सवाल पूछे. उन्हें जब भी गेंदबाजी का मौका मिला, इम्पैक्ट डाला.’ प्रसिद्ध ने मेडल मिलने के बाद कहा, ‘आप सभी का धन्यवाद. इसमें आप सभी का योगदान है. आप सबके बिना यह संभव नहीं था.’
He put in the hard yards and made the ball talk! 👌 👌



