Shah Rukh Khan Double Role Movies on OTT: ‘जवान’ से लेकर ‘करण अर्जुन’ तक, ये हैं शाहरुख खान की डबल रोल वाली 7 फिल्में, घर बैठे OTT पर उठाइए लुत्फ

Last Updated:August 29, 2026, 09:44 IST
सुपरस्टार शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन उनका डबल रोल अवतार हमेशा से ही फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज रहा है. एक ही फिल्म में दो अलग-अलग किरदारों को शाहरुख खान से बेहतर कोई नहीं कर सकता. अगर आप भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं, तो 7 डबल रोल वाली इन 7 फिल्मों को अपने ओटीटी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने करियर में रोमांस और एक्शन के साथ-साथ डबल रोल में भी दर्शकों का दिल जीता है. कभी खूंखार विलेन तो कभी रोमांटिक रोल में उन्होंने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. अगर आप किंग खान के फैन हैं तो हम ऐसी 7 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें उन्होंने डबल रोल निभाया है. शाहरुख खान की इन मूवीज में एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और फैंटेसी का जबरदस्त तड़का है. कमाल की बात है कि ये सभी फिल्में ओटीटी पर हैं.
जवान: एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे. उन्होंने पिता (विक्रम राठौर) और बेटे (आजाद) के किरदार निभाए थे. एक तरफ विक्रम राठौर एक पूर्व-आर्मीमैन हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. वहीं आजाद एक जेलर है जो अपनी महिला टीम के साथ मिलकर देश के भ्रष्ट तंत्र को बेनकाब करता है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सामाजिक संदेश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
फैन: इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शाहरुख खान ने सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उसके फैन गौरव चंदना का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी तब मोड़ लेती है, जब फैन का जुनून नफरत में बदल जाता है और वह अपने ही पसंदीदा हीरो का दुश्मन बन बैठता है. शाहरुख ने इस किरदार के लिए कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया था. यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
रा. वन: अनुभव सिन्हा के निर्देशन मे बनी यह एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन सुपरहीरो फिल्म है. इसमें शाहरुख खान ने एक सीधे-सादे गेम डेवलपर शेखर सुब्रमण्यम और गेम के वर्चुअल सुपरहीरो जी. वन की भूमिका निभाई है. फिल्म में कमाल के वीएफएक्स, बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल टच है. सुपरहीरो का रोमांच पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
ओम शांति ओम: फराह खान के डायरेक्शन में बनी यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित एक कल्ट क्लासिक एंटरटेनर है. शाहरुख खान ने फिल्म में 1970 के दशक के स्ट्रगलिंग जूनियर आर्टिस्ट ओम प्रकाश मखीजा और पुनर्जन्म के बाद सुपरस्टार ओम कपूर का रोल निभाया था. इसमें बॉलीवुड का भरपूर ड्रामा, रोमांस, म्यूजिक और सस्पेंस शामिल है. दीपिका पादुकोण की डेब्यू वाली इस सुपरहिट फिल्म का आनंद आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
डुप्लीकेट: महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. इसमें शाहरुख खान ने दो बिल्कुल विपरीत स्वभाव वाले इंसानों का किरदार निभाया है. एक तरफ वह सीधे-साधे और मासूम शेफ बबलू चौधरी के रोल में नजर आते हैं, तो दूसरी तरफ खूंखार और शातिर अपराधी मनु दादा के अवतार में डराते हैं. दोनों के चेहरों की समानता के कारण फिल्म में जबरदस्त कंफ्यूजन, कॉमेडी और एक्शन देखने को मिलता है. इस मजेदार फिल्म का लुत्फ आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
पहेली: यह एक खूबसूरत राजस्थानी लोककथा पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म है, जिसे अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया है. इसमें शाहरुख खान ने व्यापारी किशनलाल और एक ऐसे इच्छाधारी भूत का किरदार निभाया है जो किशनलाल का रूप धारण कर उसकी पत्नी (रानी मुखर्जी) के प्यार में पड़ जाता है. फिल्म अपनी विजुअल ब्यूटी, संगीत और अनोखी कहानी के लिए जानी जाती है. भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
करण अर्जुन: साल 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी कल्ट है. राकेश रोशन के डायरेक्शन मे बनी यह 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें शाहरुख खान ने अर्जुन और पुनर्जन्म के बाद विजय का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी अपनी मां (राखी) के बदले और दो भाइयों (सलमान खान और शाहरुख खान) के अमर प्यार पर आधारित है. ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ जैसे कल्ट डायलॉग्स वाली इस फैमिली ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 29, 2026, 09:41 IST



