Rajasthan

6 पूर्व पार्षदों को फिर टिकट, कई दिग्गजों के कटे नाम

Last Updated:August 30, 2026, 16:16 IST

Udaipur News: उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 6 पूर्व पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारा है, वहीं गिरिजा व्यास की बहू हितांशी शर्मा समेत कई राजनीतिक परिवारों और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े चेहरों पर भी भरोसा जताया है. दूसरी ओर, कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट कटने से पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है।.



उदयपुर निगम चुनाव में कांग्रेस की लिस्ट जारी, कई दिग्गज चेहरे शामिलZoomउदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची

 उदयपुर. नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की सूची में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सक्रिय चेहरों को भी मौका दिया गया है. कांग्रेस ने कई पूर्व पार्षदों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारकर उनके अनुभव पर भरोसा जताया है. वहीं ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं और राजनीतिक परिवारों के सदस्यों को भी टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की है.

कांग्रेस की सूची में छह ऐसे नाम शामिल हैं, जो पहले भी नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं. इनमें अरुण टांक, शंकर चंदेल, हितांशी शर्मा, हिदायत तुल्ला, शिप्रा उपाध्याय और लक्ष्मीनारायण मेघवाल शामिल हैं. पार्टी ने इन नेताओं के पुराने अनुभव और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है.

गिरिजा व्यास की बहू को वार्ड 73 से टिकट

कांग्रेस ने वार्ड 73 से हितांशी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, हितांशी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की बहू हैं और पहले भी पार्षद रह चुकी हैं. उनके ससुर गोपाल शर्मा उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर पुराने राजनीतिक परिवार पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है. इस सीट पर उनका मुकाबला भी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है.

एबीवीपी से जुड़े रहे सत्येंद्र को भी टिकट

वार्ड 66 से सत्येंद्र को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है, सत्येंद्र पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं. इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के साथ नए चेहरों को मौका देने का संकेत दिया है. कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. वरिष्ठ नेता राजीव सुहालका और राव कल्याण सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. वहीं अजय पोरवाल और देवेंद्र माली के नाम सूची में शामिल नहीं होने को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है. टिकट कटने से कुछ नेताओं और उनके समर्थकों में नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही हैं.

ग्रामीण पृष्ठभूमि के चेहरों पर भी दांव

कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है. बड़गांव के पूर्व सरपंच संजय शर्मा को वार्ड 1 से टिकट दिया गया है. वहीं अंबेरी के सरपंच बाबूलाल गमेती को वार्ड 79 से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा सापेटिया सरपंच पुष्करलाल के बेटे योगेश पुष्करणा को वार्ड 80 से चुनाव मैदान में उतारा गया है. उप सरपंच रमेश डांगी को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है. पार्टी की रणनीति से साफ है कि वह पुराने अनुभव, स्थानीय प्रभाव और ग्रामीण-शहरी समीकरणों को साथ लेकर नगर निगम चुनाव में मजबूत चुनौती पेश करने की तैयारी में है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 16:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj