Rajasthan

जयपुर के बंद सरकारी स्कूल पहुंची CJP, तालाबंदी खोलने और बच्चों की पढ़ाई सुचारु कराने की उठाई मांग

Last Updated:August 30, 2026, 19:42 IST

Jaipur Government School Closed: जयपुर की भट्टा बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू संजय नगर के बंद होने का मुद्दा अब चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की टीम ने स्कूल पहुंचकर भवन का मौका मुआयना किया. तालाबंदी खोलकर स्कूल दोबारा शुरू करने की मांग उठाई. टीम ने स्थानीय लोगों और ड्रॉपआउट बच्चों के परिजनों से संपर्क कर शिक्षा से जुड़ी समस्याएं जानीं. CJP ने बच्चों की पढ़ाई सुचारु कराने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर के बंद सरकारी स्कूल पहुंची CJP, तालाबंदी खोलने की मांग से मचा हलचलZoomस्कूल बंद तो बच्चों की पढ़ाई पर असर, भट्टा बस्ती में CJP ने उठाई स्कूल खोलने की मांग

जयपुर: जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल पर लगे ताले को लेकर राजनीति गर्मा गई है. शिक्षा के अधिकार और बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा देख ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है. CJP की एक विशेष टीम ने भट्टा बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू संजय नगर का औचक दौरा किया और स्कूल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय निवासियों और बच्चों के अभिभावकों में भी रोष देखने को मिला, जो लंबे समय से स्कूल बंद होने की समस्या से जूझ रहे हैं.

भट्टा बस्ती के न्यू संजय नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे इलाके के बच्चों की शिक्षा पर ग्रहण लग गया है. इसी मुद्दे को उठाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम पूरी तैयारी के साथ स्कूल परिसर में पहुंची. टीम ने सबसे पहले स्कूल भवन का बारीकी से मौका मुआयना किया और पाया कि ताला लटके होने के कारण यह शिक्षण संस्थान पूरी तरह वीरान पड़ा है. स्कूल के कमरों और खेल मैदान की हालत देखकर यह साफ जाहिर हो रहा था कि लंबे समय से यहां ताला जड़ा हुआ है, जिससे बच्चों की शिक्षा की गाड़ी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है.

तालाबंदी खोलने की जोरदार मांग मौके पर पहुंची CJP की टीम ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्कूल भवन पर लगी तालाबंदी को तत्काल खोलने की मांग की. पार्टी के प्रतिनिधियों का कहना है कि एक सरकारी स्कूल का बंद होना सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. स्कूल बंद होने के कारण कई बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छूट गई है और वे स्कूल छोड़ने (ड्रॉप आउट) को मजबूर हो चुके हैं. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए CJP की टीम ने उन छात्र-छात्राओं के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया, जो स्कूल बंद होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं. टीम ने परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कोशिश किया जाएगा.

शिक्षा व्यवस्था सुचारु करने का अल्टीमेटमCJP टीम के स्कूल पहुंचने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोग और अभिभावक इकट्ठा हो गए. स्थानीय नागरिकों ने पार्टी के सामने अपना दर्द बताया कि सरकारी स्कूल बंद होने से उन्हें अपने बच्चों को दूर-दराज के निजी या अन्य सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी भारी बोझ पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने एक स्वर में स्कूल को तुरंत प्रभाव से खुलवाने की मांग का समर्थन किया. CJP ने स्कूल भवन की खस्ताहाल स्थिति और तालाबंदी का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल के ताले नहीं खोले गए और बच्चों की पढ़ाई सुचारु नहीं की गई, तो पार्टी और स्थानीय लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 19:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj