Manisha Koirala Emotional Appeal | नेपाल हादसे पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, ईशा फाउंडेशन के मंच से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की दिल छू लेने वाली अपील

होमताजा खबरदेश
नेपाल हादसे पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, कर दी दिल छू लेने वाली अपील
Last Updated:August 30, 2026, 19:48 IST
Manisha Koirala Emotional Appeal : सद्गुरु के ‘इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल’ कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने दुनिया से नेपाल की मदद करने और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने की गुजारिश की. मनीषा ने कहा कि नेपाल को सिर्फ आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाए.
नई दिल्ली. नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. तबाही के इस दौर में जहां भारत की तरफ से राहत और पुनर्वास का काम जारी है, वहीं मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने वैश्विक मंच से एक बेहद भावुक और संवेदनशील अपील की है. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु द्वारा आयोजित इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मनीषा कोइराला का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे नेपाल को केवल आपदाओं और मुश्किलों के देश के रूप में न देखें, बल्कि इसकी खूबसूरत संस्कृति और प्रकृति को संजोने में अपना साथ दें.
नेपाल की मिट्टी से गहरा लगाव रखने वाली मनीषा कोइराला ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नेपाल की असल पहचान उसकी खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत में है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताते हुए कहा, ‘आपने हर मुश्किल वक्त में नेपाल को बहुत प्यार और सहयोग दिया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका यह प्यार और समर्थन आगे भी बना रहे. एक राष्ट्र के रूप में हमें आज आपकी और अधिक जरूरत है. हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं, हमारी मेहमाननवाजी का हिस्सा बनें. हम नहीं चाहते कि दुनिया हमें सिर्फ एक ऐसे देश के रूप में जाने जो हमेशा आपदाओं या कठिनाइयों से जूझता रहता है.’
VIDEO | Kathmandu: At Sadhguru’s ‘In Solidarity with Nepal’ event, actress Manisha Koirala seeks support for the country and says, “Beyond this, I want to request the entire international community you have been so kind and loving toward Nepal time and time again. I pray that… pic.twitter.com/cZKdolJOl7



