Rajasthan

Mount Abu Liquor Shop Rules Violation

Last Updated:August 30, 2026, 08:44 IST

Mount Abu Liquor Shop Rules Violation: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस थाने से महज 30 मीटर दूर देर रात 11 बजे तक दुकानों से खुलेआम शराब बेची जा रही है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाया है, जिससे पर्यटन स्थल की छवि प्रभावित हो रही है. प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई किए जाने का इंतजार किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

माउंट आबू: पुलिस थाने के पास देर रात तक खुली शराब की दुकानेंZoomMount Abu Liquor News: पुलिस थाने के पास देर रात तक खुली शराब की दुकानें

Mount Abu: माउंट आबू (सिरोही)। राजस्थान की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी माउंट आबू में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की अनदेखी के चलते शराब माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं. शहर के मुख्य बाजार में आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सरकारी नियमों के अनुसार शराब की दुकानें बंद करने का एक निश्चित समय निर्धारित है, लेकिन माउंट आबू के बाजार में रात 11 बजे के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह अवैध बिक्री पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर हो रही है.

स्थानीय बाजार से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात 11 बजे के बाद भी लाइसेंसशुदा शराब की दुकानें खुली हुई हैं. ग्राहक बेखौफ होकर शराब खरीद रहे हैं और विक्रेता बिना किसी डर के नियमों को ताक पर रखकर बिक्री जारी रखे हुए हैं. पुलिस थाने की इतने करीब मौजूदगी के बावजूद इस तरह का कारोबार चलना यह दर्शाता है कि कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है.

स्थानीय निवासियों का सांठगांठ का आरोप

स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है. निवासियों का सीधे तौर पर आरोप है कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सांठगांठ के बिना यह संभव नहीं है. लोगों का कहना है कि हाल ही में आबकारी महकमे में हुए बदलावों के बाद शराब विक्रेता और माफिया और ज्यादा बेखौफ हो गए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों का इन माफियाओं को मौन संरक्षण प्राप्त है, जिससे इनके हौसले बुलंद हैं.

पर्यटन नगरी की छवि पर लग रहा दाग

माउंट आबू राजस्थान का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जहां देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह खुलेआम नियमों का उल्लंघन होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. देर रात तक शराब बिकने से क्षेत्र में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है. इससे इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की छवि भी धूमिल हो रही है.

क्या होगी कड़ी कार्रवाई या सिर्फ लीपापोती?

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उच्च अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर कोई ठोस कदम उठाएंगे? क्या शराब दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर हमेशा की तरह सिर्फ कागजी लीपापोती करके मामले को दबा दिया जाएगा? फिलहाल क्षेत्र के लोगों की नजरें आबकारी विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के रुख पर टिकी हुई हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Mount Abu,Sirohi,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 08:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj